MBSE HSSLC Result 2026: मिजोरम बोर्ड 12वीं में 87.67% बच्चे पास, इन तीन तरीकों से देख सकते हैं अपना रिजल्ट
MBSE HSSLC Result 2026: मिजोरम बोर्ड कक्षा 12वीं में 87.67% विद्यार्थी सफल हुए हैं। 115 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया और 1394 छात्र फेल हुए हैं। विद्यार्थी अपना रिजल्ट नीचे बताई तीन तरीकों से देख सकते हैं।
विस्तार
MBSE HSSLC Result 2026: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 12 (HSSLC) परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मिजोरम स्कूल शिक्षा बोर्ड (MBSE) द्वारा 29 अप्रैल को जारी इस रिजल्ट को छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in और mbseonline.com पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
87.67% बच्चे हुए पास
इस वर्ष परीक्षा में कुल 12,243 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 5,605 लड़के और 6,638 लड़कियां थीं। इनमें से 10,734 छात्र सफल रहे हैं। पास होने वाले छात्रों में 4,915 लड़के और 5,819 लड़कियां शामिल हैं। इस साल कुल पास प्रतिशत 87.67% रहा है, जो एक अच्छा प्रदर्शन माना जा रहा है।
लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कियों से अधिक रहा
लिंग के आधार पर देखें तो लड़कों का पास प्रतिशत 87.7% और लड़कियों का 87.66% रहा। इसके अलावा 115 छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया गया है, जबकि 1,394 छात्र असफल घोषित किए गए हैं, जिनमें 642 लड़के और 752 लड़कियां शामिल हैं।
मुख्य श्रेणी (Main Category) में पास प्रतिशत 87.76% दर्ज किया गया है, जिसमें लड़कों का 87.80% और लड़कियों का 87.73% रहा। वहीं अतिरिक्त श्रेणी (Additional Category) में पास प्रतिशत 74.03% रहा, जिसमें लड़कों का 74.5% और लड़कियों का 73.33% प्रदर्शन रहा।
वेबसाइट के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in या mbseonline.com पर जाएं।
- MBSE HSSLC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- Submit बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
एसएमएस के जरिए ऐसे देखें रिजल्ट
अगर वेबसाइट स्लो हो तो छात्र SMS के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में MBSE12 लिखकर स्पेस के बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें और 5676750 पर भेज दें। इसके बाद विषयवार अंक और रिजल्ट स्टेटस आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
DigiLocker से भी मिल सकती है मार्कशीट
छात्र DigiLocker ऐप या digilocker.gov.in पर जाकर भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा, फिर “Education” सेक्शन में जाकर MBSE चुनें और HSSLC मार्कशीट ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
