सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Live

CBSE 12th Result 2026 Live: सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट का इंतजार, पिछली बार इस दिन आया था परिणाम; पढ़ें अपडेट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 27 Apr 2026 02:33 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

CBSE 12th Result Kab Aayega Date Time Link cbse.gov.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 कभी भी जारी कर सकता है। लाखों छात्र जो इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वे अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें, ताकि परिणाम जारी होते ही आसानी से अपना स्कोरकार्ड देख सकें। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे कि DigiLocker और UMANG पर उपलब्ध पर देख सकेंगे।  सीबीएसई की ओर से क्लास 12 के एग्जाम का आयोजन 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक किया गया था।

सीबीएसई के अनुसार 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं। ग्रेडिंग सिस्टम में A से D तक पास माना जाता है, जबकि E ग्रेड का मतलब फेल होता है। इसलिए सभी विषयों में E से ऊपर ग्रेड होना जरूरी है, नहीं तो छात्र को कम्पार्टमेंट या दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है।

CBSE Class 12th Result 2026 Date Time Live Direct Link to Check Online at results.cbse.nic.in DigiLocker
CBSE 12th Result 2026 Live - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

02:33 PM, 27-Apr-2026

CBSE 12th Passing Marks: क्लास 12 पासिंग मार्क्स क्या है?

पास होने के लिए, हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% मार्क्स और थ्योरी + प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी है।
02:05 PM, 27-Apr-2026

CBSE Class 12 Result: इनकी मदद से देख सकेंगे रिजल्ट

सीबीएसई कक्षा 12 का परिणाम ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद सभी  छात्रों को अपने एडमिट कार्ड के साथ-साथ नीचे बताई गई चीजों की जरूरत होगी
  • रोल नंबर
  • स्कूल नंबर
  • एडमिट कार्ड आईडी
01:24 PM, 27-Apr-2026

CBSE 12th Result 2026: पिछले साल कैसा रहा था प्रदर्शन?

2025 का में कुल 17,43,670 छात्रों ने ये परीक्षा दी थी, जिसमें से 14,96,307 छात्र इस परीक्षा में पास हुए थे। छात्राओं का पास प्रतिशत 91.64% रहा था, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 85.70% दर्ज किया गया था।
10:51 AM, 27-Apr-2026

इन तरीकों से चेक कर सकते हैं रिजल्ट

सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन नीचे बताई गई वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है:
  • results.cbse.nic.in
  • cbse.gov.in
  • DigiLocker App
  • UMANG App
10:26 AM, 27-Apr-2026

CBSE 12th Result 2026: पिछली बार कब आया था रिजल्ट

सीबीएसई ने पिछले साल कक्षा 12वीं का परिणाम 13 मई, 2025 को जारी किया था। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा था। 
05:42 PM, 26-Apr-2026

CBSE 12th Result 2026: पास होने के लिए जरूरी अंक

कक्षा 12वीं में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक लाने होंगे। अगर किसी छात्र के अंक थोड़े कम रह जाते हैं, तो उन्हें पास करने के लिए ग्रेस मार्क्स भी दिए जा सकते हैं। इससे पहले कक्षा 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:28 PM, 26-Apr-2026

CBSE 12th Result 2026: डिजिटल दस्तावेज अब डिजिलॉकर पर उपलब्ध

सीबीएसई अब छात्रों को उनकी मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और स्किल सर्टिफिकेट डिजिलॉकर के जरिए ऑनलाइन देगा। इससे छात्र अपने सभी जरूरी दस्तावेज घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
12:40 PM, 26-Apr-2026

CBSE 12th Result 2026 Live: ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “CBSE Class 12 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंट या डाउनलोड जरूर कर लें।
11:59 AM, 26-Apr-2026

CBSE 12th Result 2026: पिछले साल कब जारी हुआ रिजल्ट?

सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट 2025 में 13 मई 2025 को जारी किया था। बोर्ड ने कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया है। जैसे ही रिजल्ट से जुड़ी कोई नई जानकारी सामने आएगी, आपको यहां तुरंत अपडेट दे दी जाएगी।
11:29 AM, 26-Apr-2026

CBSE 12th Result 2026 Live: सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट का इंतजार, पिछली बार इस दिन आया था परिणाम; पढ़ें अपडेट

CBSE 12th Result 2026 Live: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 12वीं के रिजल्ट 2026 का लाखों छात्र इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के माध्यम से भी अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होती है।
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed