सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2026 Admit Card Release Delayed, Now Available on April 27

NEET 2026 Admit Card Date: कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 26 Apr 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार

NEET UG 2026 Admit Card: एनटीए ने नीट यूजी 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख बदल दी है। एडमिट कार्ड अब कल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

NEET UG 2026 Admit Card Release Delayed, Now Available on April 27
Admit Card - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार

NEET 2026 Admit Card Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख को स्थगित कर दिया है। अब एडमिट कार्ड 27 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर सुबह 10 बजे से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। नीट यूजी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना आधार बायोमेट्रिक पहले से अपडेट रखें। परीक्षा केंद्र पर पहचान की जांच के लिए यह जरूरी होता है। अगर जानकारी अपडेट नहीं है, तो उम्मीदवार अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर इसे समय रहते ठीक करवा लें।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

NEET UG 2026 के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड (प्रिंट कॉपी) और एक वैध पहचान पत्र साथ ले जाना जरूरी होगा। एडमिट कार्ड सिर्फ ऑनलाइन मिलेगा, डाक से नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा केंद्र पर इसका डुप्लिकेट नहीं मिलेगा, इसलिए इसे संभालकर रखें और इसमें कोई बदलाव न करें।

परीक्षा पैटर्न

नीट यूजी परीक्षा ऑब्जेक्टिव (MCQ) होगी, जिसमें हर सवाल के 4 विकल्प होंगे और एक सही जवाब चुनना होगा। भौतिकी और रसायन विज्ञान में 45-45 सवाल होंगे, जबकि जीव विज्ञान में 90 सवाल होंगे। कुल मिलाकर 180 सवाल और 720 अंक की परीक्षा होगी।

 
इवेंट तिथि
आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करना 8 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026
सुधार विंडो 10 मार्च 2026 से 12 मार्च 2026 तक
एडमिट कार्ड जारी 27 अप्रैल 2026 (संशोधित)
परीक्षा 3 मई 2026
परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
 
 

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “NEET UG 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालकर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर दिखा सुरक्षा पिन (Captcha) भरें।
  • सबमिट पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • अब A4 साइज में प्रिंट निकालकर परीक्षा के दिन साथ ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed