Goa Board 10 Result 2026: गोवा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, फटाफट इस लिंक से करें चेक; जानें कैसा रहा रिजल्ट
GBSHSE 10th Result 2026: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन आज 10वीं कक्षा के नतीजे शाम 5 बजे घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर तैयार रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Goa Board 10 Result 2026: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने आज यानी 26 अप्रैल को शाम 5 बजे एसएससी (10वीं) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर जाकर देख सकते हैं।
20,659 छात्रों को मिलेगा रिजल्ट का एक्सेस
ब्रीफिंग के बाद बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर डिजिटल लिंक भी जारी किए गए हैं, जिससे 11 मार्च से 3 अप्रैल 2026 के बीच परीक्षा देने वाले 20,659 पंजीकृत छात्र तुरंत अपना परिणाम देख सकते हैं। इस परीक्षा में कुल छात्रों में 10,819 लड़के और 9,840 लड़कियां शामिल हैं। इसके अलावा लगभग 600 विशेष आवश्यकता वाले (CWSN) छात्र भी परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं।
डिजिटल स्कोरकार्ड देखने की प्रक्रिया
छात्र अपना डिजिटल स्कोरकार्ड, सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और रजिस्ट्रेशन आईडी से अपना परिणाम देख सकते हैं। इससे वे आसानी से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे और किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके
इन वैकल्पिक प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं रिजल्ट
जीबीएसएचएसई ने परिणाम देखने के लिए डिजीलॉकर, उमंग एप और एसएमएस सेवा जैसे कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं, ताकि सर्वर पर दबाव कम रहे और छात्रों को आसानी हो। कक्षा 11 या व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में जल्दी प्रवेश चाहने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन परिणाम अस्थायी रूप से मान्य रहेगा, जबकि समेकित परिणाम पत्रक 28 अप्रैल से स्कूलों में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर जाएं।
- होमपेज पर “SSC Result March 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा।
- वहां अपना सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपकी 10वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
- उसे ध्यान से चेक करें और डाउनलोड कर लें।

कमेंट
कमेंट X