CGBSE Topper List 2026: 10वीं में संध्या, परी और अंशुल संयुक्त टॉपर; 12वीं में जिज्ञासु ने मारी बाजी
CGBSE 10th 12th Topper List 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा आज, 29 अप्रैल को कर दी है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट cg.results.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम के साथ-साथ बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के टॉपर्स के नामों की भी घोषणा की है। 10वीं संध्या, परी और अंशुल ने टॉप किया है। वहीं, 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
विस्तार
CGBSE CG Board Topper List 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। जो भी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट cg.results.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार 10वीं में तीन विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। वहीं, 12वीं में छात्र जिज्ञासु ने स्टेट टॉप किया। दोनों कक्षाओं की टॉपर लिस्ट नीचे दी गई है। छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 लाइव अपडेट्स
कैसा रहा रिजल्ट?
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में कुल 77.15% छात्र पास हुए हैं। पिछली बार से 5 प्रतिशत अधिक रिजल्ट रहा। इस बार लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा और उनका पास प्रतिशत 81% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 72% दर्ज किया गया।
इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 में कुल 83.04% छात्र पास हुए हैं। इसमें भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और उनका पास प्रतिशत 86.4% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 78.8% दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 लाइव अपडेट्स
CGBSE 10th Topper List 2026: 10वीं में तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप
10वीं कक्षा में संयुक्त रूप से तीन विद्यार्थियों ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर पांच विद्यार्थी रहे। मेधासूची में टॉप-2 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। इनमें कुल 8 विद्यार्थी हैं। इनमें अधिकतर छात्राएं हैं। पहले स्थान पर तीन विद्यार्थी रहे, जिन्होंने 594 (99.00%) अंक हासिल किए। वहीं, दूसरे स्थान पर पांच छात्राएं रहीं, जिन्होंने 593 (98.83%) अंक हासिल किए।
| रैंक | नाम | अंक | प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| 1 | संध्या नायक | 594 | 99.00% |
| 1 | परी रानी प्रधान | 594 | 99.00% |
| 1 | अंशुल शर्मा | 594 | 99.00% |
| 2 | रिया केशवानी | 593 | 98.83% |
| 2 | रानु सिद्धमयी साहू | 593 | 98.83% |
| 2 | रेणुका प्रधान | 593 | 98.83% |
| 2 | दीपांशी बौद्ध | 593 | 98.83% |
| 2 | नंदिता देवगन | 593 | 98.83% |
CGBSE 12th Topper List 2026: 12वीं की टॉपर लिस्ट
| रैंक | नाम | प्रतिशत | प्राप्तांक |
|---|---|---|---|
| 1 | जिज्ञासु वर्मा | 98.60% | 493 |
| 2 | ओमनी | 98.20% | 491 |
| 3 | कृष महंत | 97.80% | 489 |
| 4 | रिया साहू | 97.60% | 488 |
| 4 | शहनाज परवीन | 97.60% | 488 |
| 4 | ताहिर खान | 97.60% | 488 |
| 5 | कुसुमलता बिप्रे | 97.40% | 487 |
| 5 | हेमलता साहू | 97.40% | 487 |
| 5 | ओमकार कैव्रत | 97.40% | 487 |
| 5 | आशा यावद | 97.40% | 487 |
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 लाइव अपडेट्स
CG Board Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “Result” या “Exam Result” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी कक्षा चुनें, यानी 10वीं या 12वीं।
- इसके बाद अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी ध्यान से भरें।
- फिर “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आप चाहें तो इसे डाउनलोड या प्रिंट करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X