सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NCET Answer Key 2026 Released by NTA, Download PDF and Raise Objections Till April 30 Deadline

NCET Answer Key 2026: एनसेट की प्रोविजनल आंसर-की जारी; 30 अप्रैल तक दर्ज कराएं आपत्ति, जानें कितना लगेगा शुल्क

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 28 Apr 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
सार

NCET Answer Key 2026: एनटीए ने एनसीईटी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है।
 

NCET Answer Key 2026 Released by NTA, Download PDF and Raise Objections Till April 30 Deadline
Answer Key - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

NCET Answer Key 2026: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 28 अप्रैल को इसे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCET/ पर उपलब्ध कराया। परीक्षा में शामिल छात्र अब आंसर की के साथ प्रश्न पत्र और अपनी रिस्पॉन्स शीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos

कितना लगेगा चुनौती शुल्क?

आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करना होगा। यदि किसी छात्र को उत्तरों पर आपत्ति है, तो वे प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देकर चुनौती दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है। बिना शुल्क के कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

  • एनसीईटी उत्तर कुंजी 28 अप्रैल 2026 को जारी हुई।
  • एनसीईटी उत्तर कुंजी को चुनौती देने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है।
  • चुनौती शुल्क 200 रुपये प्रति-प्रश्न तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब हुई थी 2026 की एनसीईटी परीक्षा?

परीक्षा 17 और 18 अप्रैल को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 9 से 12 बजे और दोपहर 3 से 6 बजे तक हुई, जिसमें करीब 92,776 उम्मीदवार शामिल हुए।

एनसीईटी 2026 परीक्षा की मार्किंग स्कीम क्या है?

मार्किंग स्कीम के अनुसार प्रश्न पत्र में 160 अनिवार्य बहुविकल्पीय प्रश्न थे, जिनके लिए कुल 640 अंक निर्धारित थे। हर सही उत्तर पर 4 अंक मिलते हैं, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होती है। बिना प्रयास किए गए प्रश्नों पर कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है।

यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के लिए आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से अभ्यर्थियों को 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) में प्रवेश मिलता है, जो केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों के साथ आईआईटी, एनआईटी और अन्य सरकारी संस्थानों में उपलब्ध है।

आधिकारिक नोटिस पीडीएफ...

ऐसे डाउनलोड करें NCET 2026 की आंसर-की

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCET/ पर जाएं।
  • “Answer Key Challenge for NCET - 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आंसर की पीडीएफ दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed