TS SSC Result 2026: तेलंगाना बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, 95.15% बच्चे पास; इन तरीकों से चेक कर सकते हैं रिजल्ट
TS SSC Result 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, तेलंगाना ने 10वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र results.bsetelangana.org पर रोल नंबर से नतीजे देख सकते हैं। कक्षा 10वीं (SSC) की परीक्षा में कुल 95.15 विद्यार्थियों को सफल घोषित किया गया है। रिजल्ट देखने का तरीका नीचे बताया गया है।
विस्तार
TS SSC Result 2026: तेलंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं (SSC) परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, तेलंगाना (BSE Telangana) द्वारा घोषित इस वर्ष के नतीजों में कुल 95.15% छात्र सफल रहे हैं, जो कि एक अच्छा प्रदर्शन माना जा रहा है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.bsetelangana.org पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को केवल अपना वैध रोल नंबर दर्ज करना होगा।
इन तरीकों से देख सकते हैं रिजल्ट
छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने रिजल्ट देखने के कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
एसएमएस के जरिए रिजल्ट जानने के लिए छात्रों को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में TS10 लिखकर स्पेस देने के बाद अपना हॉल टिकट नंबर दर्ज करना होगा और इसे 56263 नंबर पर भेजना होगा। कुछ ही समय में रिजल्ट उनके मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा।
ग्रेड प्वाइंट का गणित समझें
तेलंगाना बोर्ड की 10वीं परीक्षा का ग्रेडिंग सिस्टम 10-पॉइंट स्केल पर आधारित है, जिसमें ए1 से लेकर ई तक ग्रेड निर्धारित किए गए हैं। कुल अंकों में 80% वेटेज लिखित परीक्षा का और 20% वेटेज आंतरिक मूल्यांकन का होता है। प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। 91 से 100 अंक पाने वाले छात्रों को ए1 ग्रेड दिया जाता है, जो सबसे उच्च श्रेणी है और इसे 10 ग्रेड पॉइंट मिलते हैं।
इस वर्ष टीएस एसएससी परीक्षा 14 मार्च से 16 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थी। जो छात्र किसी कारणवश न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाए हैं, उन्हें बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा, जिससे वे अपने परिणाम में सुधार कर सकें।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.bsetelangana.org पर जाएं।
- होमपेज पर “TS Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- “Submit” बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, स्कूल का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक, ग्रेड और पास/फेल स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई होती हैं, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें।

कमेंट
कमेंट X