सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Pradhan reviews NCERT book production, directs steps to avert delay in distribution

NCERT: शिक्षा मंत्री ने की एनसीईआरटी किताबों के उत्पादन की समीक्षा, गांवों तक समय पर पहुंचाने के दिए निर्देश

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 28 Apr 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Education Minister: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनसीईआरटी की किताबों के उत्पादन और वितरण की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि किताबें समय पर और बिना देरी के खासकर गांवों तक पहुंचाई जाएं।

Pradhan reviews NCERT book production, directs steps to avert delay in distribution
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

NCERT Book: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को चालू शैक्षणिक सत्र के लिए एनसीईआरटी की किताबों की उपलब्धता, छपाई और वितरण की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे किताबों के वितरण की आखिरी स्तर तक निगरानी करें, खासकर गांवों में।
Trending Videos


शिक्षा मंत्रालय और एनसीईआरटी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार भी बैठक में उपस्थित थे।

एनसीईआरटी किताबों की उपलब्धता और डिजिटल पढ़ाई पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि धर्मेंद्र प्रधान ने एनसीईआरटी की नई किताबों की तैयारी देखी और राज्यों में किताबों का कितना स्टॉक है, इसकी जानकारी ली। उन्होंने यह भी देखा कि राज्यों और वितरण एजेंसियों के बीच सही तरीके से तालमेल हो रहा है या नहीं, ताकि खासकर गांवों में समय पर किताबें पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र को किताबें देर से मिलने की वजह से परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को किताबों की सप्लाई व्यवस्था मजबूत करने, जरूरत पड़ने पर ज्यादा छपाई कराने और पूरे वितरण पर अच्छी तरह नजर रखने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने बताया कि ई-पाठशाला ऐप पर डिजिटल किताबें भी उपलब्ध हैं, ताकि जब तक सभी छात्रों को किताबें न मिल जाएं, तब तक पढ़ाई में कोई रुकावट न आए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed