AIIMS NORCET 10 Admit Card 2026: एम्स नॉरसेट-10 मेंस का प्रवेश पत्र जारी; कैसे करें डाउनलोड, कब होगी परीक्षा?
AIIMS NORCET 10 Admit Card 2026: एम्स नई दिल्ली ने नॉरसेट-10 मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा 30 अप्रैल को आयोजित होगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का तरीका नीचे स्टेप्स में बताया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIIMS NORCET 10 Admit Card 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट-10 मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों को स्टेज-1 में भाग लेने के बाद मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया है, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन आईडी या मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एम्स नॉरसेट-10 मुख्य परीक्षा कब होगी?
एम्स नॉरसेट-10 मेंस परीक्षा 30 अप्रैल 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा भर्ती प्रक्रिया का अंतिम चरण है। इस वर्ष लगभग 14,527 उम्मीदवारों ने स्टेज-1 पास कर स्टेज-2 के लिए क्वालिफाई किया है।
यह भर्ती अभियान कुल 2,551 नर्सिंग ऑफिसर पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। एम्स नॉरसेट परीक्षा के माध्यम से देशभर के सभी एम्स संस्थानों के साथ-साथ अन्य प्रमुख संस्थानों जैसे JIPMER, NITRD और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भी नर्सिंग ऑफिसर्स की भर्ती की जाती है।
नॉरसेट-10 का परीक्षा पैटर्न क्या है?
नॉरसेट 2026 मेंस परीक्षा 180 मिनट (3 घंटे) की होगी। इसमें कुल 160 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे, जो 160 अंकों के होंगे। प्रश्न मुख्य रूप से नर्सिंग विषयों पर आधारित (केस-बेस्ड) होंगे।
नॉरसेट-10 की मार्किंग स्कीम क्या है?
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी
- अंतिम चयन उम्मीदवारों के प्रदर्शन (प्रतिशत) के आधार पर किया जाएगा।
जरूरी निर्देश
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (ID Proof) ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें।
AIIMS NORCET Admit Card 2026: एम्स नॉरसेट 10 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर Recruitments टैब पर क्लिक करें।
- अब NORCET-10 लिंक पर क्लिक करें।
- अब View Details विकल्प चुनें।
- लॉगिन आइकन पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन आईडी/मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

कमेंट
कमेंट X