ICAI CA Foundation May 2026: सीए फाउंडेशन मई का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड; जानें कब होगी परीक्षा
ICAI CA Admit Card 2026: आईसीएआई ने सीए फाउंडेशन 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 14, 16, 18 और 20 मई को होगी। उम्मीदवार आधिकारिक ई-सर्विसेज पोर्टल से हॉल टिकट डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर प्रिंट कॉपी व वैध आईडी साथ ले जाना अनिवार्य है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI CA Foundation Admit Card 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने मई 2026 सत्र के लिए सीए फाउंडेशन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (ICAI) द्वारा जारी इस हॉल टिकट को अब उम्मीदवार आधिकारिक ई-सर्विसेज पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, उनके लिए यह एडमिट कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेज है।
परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी अपने साथ ले जानी होगी। इसके साथ ही एक वैध सरकारी पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) भी अनिवार्य रूप से साथ रखना होगा, ताकि परीक्षा केंद्र पर सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जा सके। बिना एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
14 और 16 मई को होगी परीक्षा
आईसीएआई द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार सीए फाउंडेशन मई 2026 की परीक्षाएं अलग-अलग तारीखों पर आयोजित की जाएंगी। पेपर 1 की परीक्षा 14 मई को होगी, जबकि पेपर 2 का आयोजन 16 मई को किया जाएगा। इसके बाद पेपर 3 की परीक्षा 18 मई को और अंतिम पेपर यानी पेपर 4 की परीक्षा 20 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा की तारीखों और समय का ध्यान रखते हुए अपनी तैयारी पूरी रखें।
एडमिट कार्ड में सभी जरूरी जानकारियां चेक करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना बेहद जरूरी है। यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि या गड़बड़ी पाई जाती है, तो तुरंत आईसीएआई के संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए, ताकि समय रहते सुधार किया जा सके और परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
परीक्षा नजदीक होने के कारण उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड समय से पहले ही डाउनलोड कर लें। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं, जिससे डाउनलोड करने में दिक्कत हो सकती है।

कमेंट
कमेंट X