ABVMU UP GNM: नर्सिंग में करियर बनाने का मौका, जीएनएम प्रवेश परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, कल से करें आवेदन
ABVMU UP GNM Entrance Test UPGET 2026: उत्तर प्रदेश के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने जीएनएम प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू होंगे। इस परीक्षा के जरिए उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में 3 साल के GNM कोर्स में एडमिशन मिलता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ABVMU UP GNM 2026 Registration: उत्तर प्रदेश के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU) द्वारा आयोजित यूपीजीईटी 2026 (GNM प्रवेश परीक्षा) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक चलेगी। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी नर्सिंग संस्थानों में 3 वर्षीय GNM (General Nursing and Midwifery) कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा।
आवेदन के लिए क्या है जरूरी योग्यता?
UP GNM प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए उम्मीदवार की उम्र 31 दिसंबर 2026 तक कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसे चिकित्सकीय रूप से पूरी तरह स्वस्थ होना जरूरी है। सरकारी सीटों के लिए उत्तर प्रदेश का निवासी होना या फिर 10वीं और 12वीं की पढ़ाई उत्तर प्रदेश से पूरी करना आवश्यक है।
शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार का 10+2 पास होना जरूरी है, जिसमें अंग्रेजी विषय शामिल हो और कम से कम 40% अंक हों (SC/ST वर्ग को 5% की छूट मिलती है)। इसके अलावा वोकेशनल स्ट्रीम (ANM या हेल्थकेयर साइंस) से 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। ANM कोर्स पूरा कर चुके पंजीकृत उम्मीदवार भी इस परीक्षा के लिए योग्य हैं।
परीक्षा पैटर्न
इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और हर प्रश्न 1 अंक का होगा, यानी परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 140 मिनट (2 घंटे 20 मिनट) का समय मिलेगा। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड (OMR शीट) पर होगी और इसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दिया जाएगा।
- विज्ञान (कक्षा 10 स्तर) - 50 प्रश्न (50 अंक)
- सामान्य ज्ञान - 30 प्रश्न (30 अंक)
- अंग्रेजी (कक्षा 12 स्तर) - 20 प्रश्न (20 अंक)
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in या abvmuup.edu.in पर जाएं।
- यूपी जीएनएम प्रवेश परीक्षा (यूपीजीईटी) 2026 के लिंक पर क्लिक करें
- व्यक्तिगत विवरण भरकर उम्मीदवार पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- स्कैन किए गए दस्तावेज, फोटो, हस्ताक्षर और सत्यापन पत्र अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।

कमेंट
कमेंट X