सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CGBSE Result 2026: 10th and 12th Board Results to Be Declared Tomorrow, Check via Official Link

CGBSE Result 2026: इंतजार खत्म, कल जारी होंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे; इस लिंक से कर सकेंगे चेक

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 28 Apr 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
सार

CGBSE Result 2026 Date: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। CGBSE द्वारा कल दोपहर 2:30 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker के माध्यम से रोल नंबर डालकर आसानी से चेक कर सकेंगे।

CGBSE Result 2026: 10th and 12th Board Results to Be Declared Tomorrow, Check via Official Link
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्रों के लिए अच्छी खबर है। बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। कक्षा 10वीं और 12वीम के नतीजे 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे जारी किया जाएगा। इस बात की जानकारी राज्य के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने ट्वीट करके दी है। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। छात्र या उनके माता-पिता रोल नंबर डालकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड की जा सकेगी।

Trending Videos

 

इन वैकल्पिक तरीकों से रिजल्ट कर सकेंगे चेक

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक cgbse.nic.in और रिजल्ट पोर्टल results.cg.nic.in पर एक्टिव हो जाएगा। छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करके परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा छात्र DigiLocker की वेबसाइट digilocker.gov.in या मोबाइल ऐप के माध्यम से भी अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

कब हुई परीक्षा?

कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 13 मार्च 2026 तक संपन्न हुई। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 को समाप्त हुई।
 
इस वर्ष कक्षा 10वीं में 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत है, जबकि कक्षा 12वीं में 2,45,785 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस तरह कुल मिलाकर लगभग 5.66 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने इस बार छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं दीं।

कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

  • सबसे पहले माशिमं की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'CGBSE 10th Result 2026' या 'CGBSE 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर डाले फिर कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • अबआपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकालकर रख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed