सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CISCE Result 2026 OUT: Official Website Crashes, Check Your Result Through These Easy Methods

CISCE Board Result 2026: बिना इंटरनेट कैसे देखें परिणाम? रिजल्ट आते ही वेबसाइट हुई स्लो; यहां जानें आसान तरीका

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 30 Apr 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
सार

CISCE Result 2026: सीआईएससीई का रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट स्लो हो गई, जिससे कई छात्रों को रिजल्ट देखने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। ऐसे में छात्र घबराएं नहीं और वैकल्पिक तरीकों जैसे अन्य रिजल्ट पोर्टल या स्कूल के माध्यम से अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकते हैं।
 

CISCE Result 2026 OUT: Official Website Crashes, Check Your Result Through These Easy Methods
CISCE ICSE 10th, ISC 12th Board Results - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

CISCE Result 2026: सीआईएससीई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट क्रेश हो गई और बाद में स्लो हो गई, जिससे कई छात्रों को रिजल्ट देखने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। ऐसे में छात्र घबराएं नहीं और वैकल्पिक तरीकों जैसे अन्य रिजल्ट पोर्टल या स्कूल के माध्यम से अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकते हैं।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

CISCE Result 2026: बिना इंटरनेट SMS से ऐसे चेक करें ICSE और ISC रिजल्ट


CISCE बोर्ड का रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण वह क्रैश हो गई है। ऐसे में छात्रों के लिए अब इंटरनेट के बिना भी रिजल्ट देखने की सुविधा उपलब्ध है। वे SMS के जरिए अपने मोबाइल पर ही परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

इसके लिए छात्रों को अपने मोबाइल में मैसेज ऐप खोलना होगा। ICSE रिजल्ट के लिए लिखें:
  • ICSE Result 2026 <7 अंकों की Unique ID>
  • इसके बाद इसे 09248082883 नंबर पर भेज दें।
  • ISC रिजल्ट के लिए भी यही तरीका अपनाना होगा। 
  • ध्यान रहे कि यूनिक आईडी सिर्फ 7 अंकों की होती है, उसे सही तरीके से लिखना जरूरी है।

मैसेज भेजने के कुछ ही मिनटों में छात्र को SMS के जरिए रिजल्ट मिल जाएगा। इसमें कुल अंक, विषयवार अंक और पास या फेल की जानकारी दी होगी।

डिजिलॉकर पर ऐसे देखें अपना परिणाम

डिजिलॉकर पर आईसीएसई, आईएससी परिणाम देखने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करें:
  • डिजिलॉकर की  वेबसाइट (digilocker.gov.in.) पर जाएं या ऐप डाउनलोड करें।
  • अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके अपना डिजिलॉकर खाता बनाएं।
  • अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
  • मार्कशीट पर क्लिक करें और बोर्ड का चयन करें।
  • रोल नंबर दर्ज करें और उत्तीर्ण वर्ष का चयन करें।
  • आईसीएसई, आईएससी अंक विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
 

वेबसाइट पर कैसे देखें रिजल्ट?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं।
  • ICSE (10वीं) या ISC (12वीं) के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना UID (Unique ID) और Index Number दर्ज करें।
  • अब “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट और मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • सभी जानकारी ध्यान से जांचें और भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed