CUCET 2020: सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 11 अप्रैल तय की गई है। इस एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन देशभर में सेंट्रल यूनिवर्सिटी राजस्थान की तरफ से किया जा रहा है। CUCET राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा होती है, जो कि साल में सिर्फ एक ही बार आयोजित की जाती है। इस एंट्रेस टेस्ट के तहत यूजी/पीजी, एमफिल और पीएचडी में दाखिला मिलता है।
CUCET 2020: 14 सेंट्रल और 4 स्टेट यूनिवर्सिटी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्लाई
18 यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए होती है सीयूसीईटी एंट्रेंस परीक्षा
CUCET 2020 के तहत देश की 14 सेंट्रल यूनिवर्सिटी, चार स्टेट यूनिवर्सिटी सहित कुल 18 यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू हो गई है। सीयूसीईटी-2020 में पहले 20 यूनिवर्सिटी शामिल हाेने वाली थी, लेकिन दाे यूनिवर्सिटी ने अपना नाम वापस ले लिया है।
इसे भी पढ़ें- 10वीं और 12वीं के बाद पॉलिटेक्निक कर आप पा सकते हैं सरकारी नौकरी
यूजी और पीजी काेर्स की परीक्षा 30 और 31 मई काे होगी। जबकि पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा 6 और 7 जून को होगी। परीक्षा से पहले 18 मई को अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी हो जाएंगे। इस परीक्षा का रिजल्ट 26 जून को घोषित होगा।
क्या है सीयूसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट?
https://www.cucetexam.in/
कैसे करना है CUCET 2020 के लिए आवेदन?
-सबसे पहले CUCET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां आपको 'ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म' लिखा हुआ दिखेगा।
- आपको इस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा जहां आपको अपनी डिटेल भरनी हैं।
- डिटेल भरने के बाद फोटोग्राफ और स्कैन हस्ताक्षर अपलोड करना है।
- इसके बाद एप्लीकेशन फीस जमा करनी है।
- इस तरह आपका एप्लीकेशन फॉर्म भर जाएगा।
इसे भी पढ़ें- GUJCET: परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

कमेंट
कमेंट X