फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CUET UG 2022: सीयूईटी 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Sun, 22 May 2022 12:36 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 22 May 2022 12:36 PM IST
सार

CUET 2022: सीयूईटी में कुल 85 विश्वविद्यालय हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय, राज्यों के 12 विश्वविद्यालय, 10 डीम्ड विश्वविद्यालय और 19 निजी विश्वविद्यालय शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
CUET 2022 Registration Last Date Till May 22 Apply Now on cuet.samarth.ac.in Check Application Fee Procedure Here
CUET 2022 - फोटो : Amar Ujala

CUET 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET 2022 के लिए रविवार, 22 मई, 2022 को आवेदन की आखिरी तारीख है। इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगी। जो भी छात्र केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं और अब तक अपना आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे अपना आवेदन cuet.samarth.ac.in पर जाकर जल्द से जल्द पूरा कर लें। छात्रों को इसके बाद आवेदन करने का दूसरा मौका नहीं मिलेगा। 

CUET 2022 Registration Last Date Till May 22 Apply Now on cuet.samarth.ac.in Check Application Fee Procedure Here
सीयूईटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

CUET 2022: कौन-कौन विश्वविद्यालय हो रहे शामिल?
सीयूईटी में कुल 85 विश्वविद्यालय हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय, राज्यों के 12 विश्वविद्यालय, 10 डीम्ड विश्वविद्यालय और 19 निजी विश्वविद्यालय शामिल हो रहे हैं। इनमें दिल्ली विश्वविद्याल, जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय आदि शामिल हैं। हालांकि, यूजीसी ने हाल ही में जारी किए गए अपने नोटिस में बताया है कि पूर्वोत्तर राज्यों के 8 और उत्तराखंड के 1 विश्वविद्यालय को सीयूईटी की अनिवार्यता से अलग रखा गया है। 

CUET 2022 Registration Last Date Till May 22 Apply Now on cuet.samarth.ac.in Check Application Fee Procedure Here
CUET 2022 - फोटो : Social Media

CUET 2022: कब होगी परीक्षा?
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट या CUET 2022 के लिए परीक्षा की तारीखों को अब तक जारी नहीं किया गया है। हालांकि, यह पहले ही बताया जा चुका है कि परीक्षा जुलाई महीने में आयोजित की जाएगी। ताकि सभी छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो जाए। स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी परीक्षा का आयोजन एनटीए यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से किया जाएगा। परीक्षा सीबीटी मोड में होगी और इसमें 12वीं कक्षा (एनसीईआरटी) के स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
CUET 2022 Registration Last Date Till May 22 Apply Now on cuet.samarth.ac.in Check Application Fee Procedure Here
सीयूईटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

CUET 2022: आवेदन सुधार की सुविधा जल्द
CUET 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में सुधार का भी मौका दिया जाएगा। यह सुविधा 25 से 31 मई, 2022 तक जारी रहेगी। जिन छात्रों से भी आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो गई है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसमें सुधार कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले CUET 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 मई, 2022 थी। हालांकि, इसे आगे बढ़ा दिया गया था। 

विज्ञापन
CUET 2022 Registration Last Date Till May 22 Apply Now on cuet.samarth.ac.in Check Application Fee Procedure Here
CUET 2022 - फोटो : Social Media

CUET 2022: कैसे करें आवेदन?

CUET 2022 के लिए आवेदन दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर के पूरा कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले CUET की आधिकारिक वेबसाइट  cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CUET 2022 Registration के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
  • अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed