Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
year ender 2021 union education minister changed four new state ministers education-skill development and entrepreneurship ministry
{"_id":"61c3260157dcf111963d3512","slug":"year-ender-2021-union-education-minister-changed-four-new-state-ministers-education-skill-development-and-entrepreneurship-ministry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2021: इस साल शिक्षा मंत्रालय का बढ़ा कुनबा, केंद्रीय मंत्री बदले गए तो चार नए राज्य मंत्री भी मिले","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Year Ender 2021: इस साल शिक्षा मंत्रालय का बढ़ा कुनबा, केंद्रीय मंत्री बदले गए तो चार नए राज्य मंत्री भी मिले
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:30 PM IST
सार
Year Ender 2021: इस साल केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के साथ कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय को भी जोड़ा गया। हालांकि, दोनों मंत्रालय अपने अनुसार कार्य करते हैं, लेकिन शिक्षा और रोजगार के साथ स्किल डेवलपमेंट का भी काम तेजी से हो सके।
शिक्षा जगत के लिए साल 2021 काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। बीते साल 2020 की तरह ही कोरोना महामारी से 2021 भी प्रभावित रहा। इस साल केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के साथ कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय को भी जोड़ा गया। हालांकि, दोनों मंत्रालय अपने अनुसार कार्य करते हैं, लेकिन शिक्षा और रोजगार के साथ स्किल डेवलपमेंट का भी काम तेजी से हो सके। वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में तीन राज्य मंत्री तो कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में एक राज्य मंत्री को नियुक्त किया गया।
जुलाई, 2021 में डॉ निशंक और धोत्रे ने छोड़े थे मंत्री पद
सात जुलाई, 2021 को डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पद छोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। तब बताया गया था कि उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण स्वयं इस्तीफा दिया था। वहीं, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने भी इस्तीफा देते हुए पद छोड़ दिया था।
डॉ निशंक को शिक्षा जगत में बड़े बदलावों के लिए जाना जाता है। डॉ निशंक के कार्यकाल में कई बड़े फैसले लिए और अहम नीतियां लागू की गईं। जिनसे भारतीय शिक्षा प्रणाली को मजबूती मिली। निशंक के कार्यकाल में मानव संसाधन मंत्रालय पुन: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय बना। 1986 की शिक्षा नीति की जगह नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
- फोटो : सोशल मीडिया
निशंक के बाद प्रधान को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के इस्तीफे से रिक्त पड़े केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की कमान धर्मेंद्र प्रधान को सौंपी गई। प्रधान के पास इससे पहले पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और स्टील मंत्रालय का जिम्मा था। प्रधान को शिक्षा मंत्रालय के साथ ही कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय का भी मुखिया बनाया गया। इसके साथ ही नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को धरातल पर पहुंचाने के लिए शिक्षा मंत्रालय में तीन राज्य मंत्री बनाए गए , जबकि कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में एक राज्य मंत्री का पद सृजित किया गया था।
4 of 4
केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में इन्हें मिली जगह
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे की जगह जहां डॉ सुभाष सरकार, डॉ राजकुमार रंजन सिंह और अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया तो वहीं, राजीव चंद्रशेखर को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री का जिम्मा सौंपा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।