Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Arun Govil reveals the challenges he faced in career after Ramayan Also Said the role brought him immense love
{"_id":"65ae2dd52878a3897302eff9","slug":"arun-govil-reveals-the-challenges-he-faced-in-career-after-ramayan-also-said-the-role-brought-him-immense-love-2024-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arun Govil: 'यह भूमिका नहीं की होती, तो अपना जीवन नहीं जी पाता', रामायण में राम के किरदार पर बोले अरुण गोविल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Arun Govil: 'यह भूमिका नहीं की होती, तो अपना जीवन नहीं जी पाता', रामायण में राम के किरदार पर बोले अरुण गोविल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:33 PM IST
सार
उन्होंने बताया कि परिवार और दोस्तों ने उनसे कहा, 'आप इस तरह के काम में फंस जाएंगे। तो मैंने उनसे कहा, मुझे नहीं पता, लेकिन जब मैंने इसके बारे में सोचा है तो मुझे इसे करने दीजिए।'
विज्ञापन
1 of 5
अरुण गोविल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जाने-माने अभिनेता अरुण गोविल को रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। इस शो में अरुण को भगवान राम के किरदार में दर्शकों से खूब प्यार मिला। आज भी लोग उन्हें उसी क्षवि में देखते हैं, लेकिन अरुण गोविल को इसके चलते अपने करियर में एक झटका लगा था। हाल ही में उन्होंने एक बातचीत में इसका खुलासा किया है। उन्होंने शो के बाद उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे उन्हें भगवान राम की भूमिका निभाने के खिलाफ चेतावनी मिली थी।
2 of 5
अरुण गोविल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अरुण गोविल ने बातचीत के दौरान बताया, 'मुझे जिस स्तर की प्रशंसा मिली है, मैं कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हूं। यदि किसी सामान्य व्यक्ति को इतनी प्रशंसा मिलती है, तो उसका सिर उसके कंधे पर नहीं होता। मैं अक्सर यह सोचता हूं कि लोग मुझमें क्या देखते हैं? भगवान मुझे यह सब दे रहा है और मैं खुद से कहता हूं कि वह जो कुछ भी देते हैं उसे ले लूं। उन्होंने मुझे बहुत आशीर्वाद दिया है, लेकिन इसमें मेरा कोई श्रेय नहीं है। मैंने कुछ नहीं किया है। मैं तो सिर्फ एक माध्यम हूं।'
रामायण के अरुण के करियर को बड़ा झटका लगा। उन्होंने बताया, 'रामायण करने से पहले मैं एक व्यावसायिक अभिनेता था। मैं अच्छा काम कर रहा था। मगर, रामायण में अभिनय करने के बाद मैं वह काम नहीं कर पाया। मैं सोचता था कि यह एक गलती थी, एक अभिनेता होने के नाते, यदि आप व्यावसायिक सिनेमा नहीं कर रहे हैं, तो आप कुछ भी नहीं हैं। साथ ही, उस समय किसी पौराणिक शो में अभिनय करना कोई महान बात नहीं मानी जाती थी। मेरे दोस्तों और परिवार ने मुझसे कहा कि तुम रामायण क्यों कर रहे हो? यह ग्रेडेड काम नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरुण गोविल
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया कि परिवार और दोस्तों ने उनसे कहा, 'आप इस तरह के काम में फंस जाएंगे। तो मैंने उनसे कहा, मुझे नहीं पता, लेकिन जब मैंने इसके बारे में सोचा है तो मुझे इसे करने दीजिए। उसके बाद एक अभिनेता के तौर पर मुझे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन बाद में जब मुझे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला तो मुझे इसका एहसास हुआ। अगर मैं एक व्यावसायिक अभिनेता होता तो मुझे इतना प्यार नहीं मिलता। अब, मुझे लगता है कि अगर मैंने यह भूमिका नहीं की होती, तो मैं अपना जीवन नहीं जी पाता।'
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अरुण गोविल ने रामायण के बाद फिल्मों की ओर अपना रुख किया। उन्होंने मुकाबला (1993), दो आंखें बारह हाथ (1997), हथकड़ी (1995) समेत कई फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाईं। फिलहाल अरुण गोविल, रामायण में सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया के साथ राम मंदिर उद्घाटन समारोह के लिए अयोध्या पहुंचे हुए हैं। हाल ही में वह फिल्म '695' में नजर आए हैं। फिल्म '695' में राम जन्म भूमि मंदिर के 500 साल के संघर्ष को दिखाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।