फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fitness Freak Actresses: फिटनेस में करीना-कटरीना से कम नहीं ये अभिनेत्रियां, बढ़ाई भोजपुरी की शान

Mon, 20 Feb 2023 03:32 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 20 Feb 2023 03:32 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actresses who are Fitness Freak know Rani Chatterjee Akshara Singh Monalisa Poonam Dubey Amrapali
फिटनेस फ्रीक अभिनेत्रियां - फोटो : social media

सिनेमा जगत में फिटनेस की खास जगह है। मनोरंजन की दुनिया के सितारे खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटों अपना पसीना बहाते हैं। फिटनेस का क्रेज सिर्फ हॉलीवुड या बॉलीवुड सुपरस्टार्स में ही नहीं, बल्कि भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स में भी है। भोजपुरी स्टार्स अपने फिटनेस का बेहद ख्याल रखते हैं। खास तौर से भोजपुरी अभिनेत्रियां, जो न सिर्फ अपने लुक का, बल्कि अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखती हैं। खुद को फिट रखने के लिए ये एक्ट्रेसेस जिम में घंटों वर्कआउट करती हैं। आइए जानते हैं भोजपुरी की कुछ ऐसी ही फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेसेस के बारे में - 

Bhojpuri Actresses who are Fitness Freak know Rani Chatterjee Akshara Singh Monalisa Poonam Dubey Amrapali
पूनम दुबे - फोटो : social media

पूनम दुबे
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अदाकारा पूनम दुबे फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। पूनम आए दिन अपने फैंस के लिए पोस्ट शेयर करती हैं। इसके साथ ही वह अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं। पूनम अपने परफेक्ट फिगर को मेंटेन रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाती है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अक्सर अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करते हुए भी नजर आती हैं। 
 

Bhojpuri Actresses who are Fitness Freak know Rani Chatterjee Akshara Singh Monalisa Poonam Dubey Amrapali
मोनालिसा - फोटो : social media

मोनालिसा
एक्ट्रेस मोनालिसा के चाहने वालों की कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। मोनालिसा अपने सेक्सी फिगर को मेंटेन रखने के लिए रोज वर्कआउट करती हैं। इसके साथ ही वह योगा भी करती हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actresses who are Fitness Freak know Rani Chatterjee Akshara Singh Monalisa Poonam Dubey Amrapali
अक्षरा सिंह - फोटो : social media

अक्षरा सिंह 
'बिहार की शेरनी' नाम से मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी फिटनेस के मामले में कुछ कम नहीं हैं। अक्षरा खुद को फिट रखने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाती हैं, साथ ही अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं। 


यह भी पढ़ें-  Khesari Lal: लो जी आ गया भोजपुरी का 'गॉडफादर', अलग अंदाज में दिखे खेसारी लाल, फर्स्ट लुक वायरल

 

विज्ञापन
Bhojpuri Actresses who are Fitness Freak know Rani Chatterjee Akshara Singh Monalisa Poonam Dubey Amrapali
आकांक्षा दुबे - फोटो : social media

आकांक्षा दुबे
हॉट एंड बोल्ड भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे अपनी सेक्सी अदाओं से लोगों को दीवाना बना लेती हैं। आकांक्षा खुद को फिट रखने के लिए रोजाना जिम में एक्सरसाइज करती हैं। बिकिनी में उनके कर्वी फिगर को देख फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ जाती हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed