सलमान खान के शो 'बिग बॉस' के कुछ कंटेस्टेंट पर इस समय पुलिस प्रशासन का खतरा मंडरा रहा है। पिछले दिनों एल्विश यादव को रेव पार्टी करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। वही, अब इस लिस्ट में दूसरा नाम मुनव्वर फारूकी का भी जुड़ गया है, जिन्हें बीती रात दक्षिण मुंबई के फोर्ट में एक हुक्का पार्लर में पुलिस की छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया। आज के इस लेख में हम आपको उन बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जेल की हवा खा चुके हैं। आइए जानते हैं।
{"_id":"6603c3edfe87436007076662","slug":"bigg-boss-contestants-who-went-jail-munawar-faruqui-elvish-yadav-aseem-trivedi-monica-bedi-ajaz-khan-disprj-2024-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss Contestants Went Jail: जेल जा चुके हैं ये बिग बॉस कंटेस्टेंट्स, लिस्ट में मुनव्वर का नाम भी शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss Contestants Went Jail: जेल जा चुके हैं ये बिग बॉस कंटेस्टेंट्स, लिस्ट में मुनव्वर का नाम भी शामिल
Wed, 27 Mar 2024 12:29 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 27 Mar 2024 12:29 PM IST
विज्ञापन
बिग बॉस कंटेस्टेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनव्वर फारूकी
- फोटो : इंस्टाग्राम
मुनव्वर फारूकी
मुनव्वर फारुकी एक प्रमुख भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन और रैपर हैं। बीती रात दक्षिण मुंबई के फोर्ट में एक हुक्का पार्लर में पुलिस की छापेमारी के दौरान हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के एक समूह में वे शामिल थे। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई थी। अधिकारियों ने हर्बल की आड़ में तंबाकू आधारित हुक्का पीने का संदेह में मुनव्वर फारूकी सहित एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था। हालांकि, बाद में उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

एल्विश यादव
- फोटो : इंस्टाग्राम
एल्विश यादव
एल्विश यादव ने पिछले दिनों काफी सुर्खियां बटोरी हैं। पहले तो उनपर यूट्यूबर सागर के साथ मारपीट का मामला दर्ज हुआ था, बाद में उन्हें सांप के जहर वाले मामले में जेल जाना पड़ा। फिलहाल एल्विश यादव को इन दोनों ही मामलों से राहत मिल गई है। वे जेल से जमानत के बाद बाहर आ चुके हैं।

असीम त्रिवेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
असीम त्रिवेदी
बिग बॉस 6 के कंटेस्टेंट और कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी को साल 2012 में राजनीतिक कार्टूनों के लिए राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने सेक्शन 124A के तहत भारतीय चिन्ह, पार्लियामेंट, भारतीय ध्वज और संविधान का मजाक उड़ाया था।

मोनिका बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
मोनिका बेदी
बिग बॉस 2 की कंटेस्टेंट मोनिका बेदी को फर्जी पासपोर्ट के मामले में दिसंबर 2006 से जुलाई 2007 तक भोपाल जेल में कैद रहना पड़ा, लेकिन वहां पर मोनिका पर एक जेलर का दिल आ गया और उसने हर जगह पर सीसीटीवी लगा दिए। यह मामला उस समय विवादों में रहा और आपको बता दें कि जेलर ने मोनिका का MMS बनाने के चक्कर में बाथरूम में भी कैमरे लगा दिए थे। इसके अलावा अभिनेत्री का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ भी जुड़ चुका है।