फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मेंद्र ना बने होते रोड़ा तो आज बॉबी देओल होते बॉलीवुड के 'सौदागर', फिल्म रिलीज के समय हुआ था बवाल

Fri, 10 Aug 2018 12:45 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
भावना शर्मा, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
27 years complete of subhash ghai film saudagar know about unknown facts
सौदागर

बॉलीवुड के शो मैन कहे जाने वाले सुभाष घई 1991 में फिल्म 'सौदागर' लेकर आए थे । आज इस फिल्म को रिलीज हुए 27 साल पूरे हो गए हैं । फिल्म की कहानी दो जिगरी दोस्तों पर आधारित थी । फिल्म में मनीषा कोईराला और विवेक मुशरान ने लीड रोल प्ले किया था । 'सौदागर' उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी । फिल्म से जुड़े कई किस्से हैं जो काफी मजेदार हैं । फिल्म में लीजेंड्री एक्टर राजकुमार और दिलीप कुमार को एक साथ लाने के लिए सुभाष घई को काफी मेहनत करनी पड़ी थी । 

27 years complete of subhash ghai film saudagar know about unknown facts
सौदागर
दिलीप कुमार और राज कुमार ने 'सौदागर' से 30 साल पहले फिल्म 'पैगाम' में साथ काम किया था । कोई सोच भी नहीं सकता था कि ये दो एक्टर फिर कभी साथ नजर आएंगे लेकिन सुभाष घई ने सोचा । सुभाष घई ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, 'जब राजकुमार शूटिंग पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दिलीप कुमार यूपी-बिहार की टिपिकल भाषा में डायलॉग्स बोल रहे हैं । जबकि राजकुमार को बताया गया था कि उन्हें फिल्म में साधारण हिंदी बोलनी है । राजकुमार ये सब देख तिलमिला गए और सेट छोड़कर जाने लगे।'
27 years complete of subhash ghai film saudagar know about unknown facts
सौदागर

तब सुभाष घई ने उन्हें रोका और 2 घंटे तक मनाया । सुभाष घई ने राजकुमार से कहा कि दिलीप फिल्म में गरीब परिवार से हैं । वहीं राजकुमार का रोल एक रॉयल फैमिली से जुड़ा है । इसलिए लहजे में फर्क रखा गया है । ये बात राजकुमार को समझ में आ गई और तब उनका गुस्सा ठंडा हुआ । 'सौदागर' दिलीप कुमार और सुभाष घई की साथ में तीसरी फिल्म थी । सुभाष घई, दिलीप साहब के साथ एक और फिल्म करने वाले थे जिसका नाम था 'Homeland', लेकिन ये कभी बन नहीं पाई । 

विज्ञापन
विज्ञापन
27 years complete of subhash ghai film saudagar know about unknown facts
सौदागर

'सौदागर' दिलीप कुमार की आखिरी बड़ी फिल्म थी । इसके बाद उन्होंने एक फिल्म साइन की थी जिसका नाम 'कलिंग' था । इस फिल्म पर फोकस करने के लिए दिलीप कुमार ने बड़े-बड़े ऑफर्स रिजेक्ट करने शुरू कर दिए थे । फिल्म 70 फीसदी तक बन गई थी लेकिन बाद में ये कभी पूरी नहीं हो पाई । इसके बाद दिलीप कुमार ने एफसी मेहरा की फिल्म 'किला' में काम किया था । यही उनकी आखिरी फिल्म थी । दिलीप कुमार की यह फिल्म 'सौदागर' के 5 साल बाद रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
27 years complete of subhash ghai film saudagar know about unknown facts
सौदागर

फिल्म के हीरो-हीरोइन की बात करें तो मनीषा कोईराला और विवेक मुशरान की यह डेब्यू फिल्म थी । अपनी एक्टिंग से दोनों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था । विवेक के किरदार का नाम वासु था । विवेक से पहले ये फिल्म कई एक्टर्स को ऑफर हुई थी । सबसे पहला नाम आता है आमिर खान का । आमिर खान ने यह फिल्म इसलिए रिजेक्ट कर दी थी क्योंकि उन्हें लग रहा था कि उनका रोल फिल्म में काफी छोटा है । इसके अलावा लीड रोल के लिए एक्टर चंद्रचूण सिंह ने भी ऑडिशन दिया था ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed