फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत के वकील ने रितिक रोशन से पूछे ये 5 सवाल

Wed, 01 Jun 2016 03:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 01 Jun 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
5 Questions said to Hrithik from Kangana's lawyer
रितिक रोशन
कंगना रनौत और रितिक रोशन के बीच की लड़ाई अब उस स्तर पर पहुंच गई है, जहां दोनों के चाहनेवालों को घबराहट होने लगी है, आखिर ये दोनों क्या कर रहे हैं। कथ‌ित तौर पर कंगना रनौत के रितिक रोशन के भेजे जो ईमेल लीक हुए हैं, वह वाकई चिंता में डालते हैं कि आखिर पिछले दो-तीन सालों में इन दोनों के बीच हुआ क्या है, जो अब फसाद बनकर सामने आ रहा है। तमाम कानूनी दांवपेचों के बीच मामले में ताजा जानकारी ये है कि कंगना के वकील ने रितिक रोशन से पांच सवाल पूछे हैं। आगे की स्लाइड में पढ़िए।

कंगना रनौत के वकील ने रितिक रोशन से पूछे ये 5 सवाल

5 Questions said to Hrithik from Kangana's lawyer
रितिक रोशन और कंगना
पहला सवाल, अगर रितिक रोशन को इस तरह के पाखंडी ईमेल 25 मई, 2014 को ही प्राप्त हो गए थे तो उन्होंने इतने दिनों बाद क्यों शिकायत की। उन्होंने जब यह पहचान लिया था कि उनको यह सभी ईमेल कंगना की बहन व मैनेजर रंगोली की ओर से भेजे जा रहे हैं। उनके पास जब रंगोली की ईमेल आईडी थी, जिससे उन्हें असहज करने वाले ईमेल आ रहे थे, तो इसकी जानकारी उन्होंने तब किसी को क्यों नहीं दी। आखिरी स्लाइड में उन सभी ईमेल में क्या लिखा था, उसका लिंक भी उपलब्‍ध है।

कंगना रनौत के वकील ने रितिक रोशन से पूछे ये 5 सवाल

5 Questions said to Hrithik from Kangana's lawyer
रितिक रोशन और कंगना
दूसरा सवाल, वह इस तरह के ईमेल छह से सात महीनों तक क्यों बर्दाश्त करते रहे। जैसा कि रितिक की वकील की ओर से कहा गया है कि कंगना की ओर से ऐसे ईमेल करीब सात महीनों तक लगातार भेजे गए। फिर जब सात महीनों तक या उसके बाद पूरे एक साल तक उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं जाहिर की तो अब अचानक उनको वे ईमेल क्यों याद आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंगना रनौत के वकील ने रितिक रोशन से पूछे ये 5 सवाल

5 Questions said to Hrithik from Kangana's lawyer
रितिक रोशन और कंगना
तीसरा सवाल, किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करने या पुलिस के पास जाने से पहले उन्‍होंने एक बार भी कंगना से पूछने तोहमत नहीं उठाई। जबकि उनको ईमेल उनके मुताबिक कंगना की बहन व मैनेजर रंगोली की ओर से भेजे गए थे। वह उन ईमेल को लेकर सीधे पब्लिक के पास गए, और कई लोगों का नाम उछाला। लेकिन उन्होंने नोटिस बस रंगोली क्यों भिजवाया।
विज्ञापन

कंगना रनौत के वकील ने रितिक रोशन से पूछे ये 5 सवाल

5 Questions said to Hrithik from Kangana's lawyer
ह्रितिक रोशन - फोटो : getty
चौथा सवाल, रितिक को पहले ही रंगोली ने बता दिया था कि उन दिनों कंगना रनौत का ईमेल अकाउंट हैक हो गया ‌था, बावजूद इसके वह उन ईमेल को लेकर पब्लिक के पास गए। मीडिया व अन्य जगहों पर उसे जारी किया। पुलिस को उपलब्‍ध कराया। जिनमें सीधे तौर पर कंगना को पागल साबित करने की साजिश है। रितिक ने एक बार भी उन ईमेल की सच्चाई जानने के लिए कंगना या फिर रंगोली से संपर्क क्यों नहीं किया, जबकि उन ईमेलों को महीनों बैठकर जमा करते रहे। इसके पीछे उनकी क्या मंशा थी?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed