सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा को फिल्म 'लवरात्रि' से लॉन्च करने जा रहे हैं । इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है । फिल्म में आयुष के अपोजिट वरीना हुसैन हैं । ये वरीना की भी पहली बॉलीवुड फिल्म है ।
सलमान खान से दो कदम आगे निकले उनके जीजा, 'लवरात्रि' के Trailer में करते दिखे धमाकेदार एक्टिंग
फिल्म इस साल नवरात्रि के मौके पर रिलीज होने जा रही है । पूरी फिल्म गुजराती कल्चर पर बेस्ड है । यह एक लवस्टोरी है । खबरों की मानें तो फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी होगा । साथ ही अरबाज और सोहेल खान ने पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है ।
ट्रेलर की बात करें तो फिल्म के सीन काफी कलरफुल हैं । रंग-बिरंगे कपड़ों में फिल्म की हीरोइन वरीना खासा आकर्षित कर रही हैं । ट्रेलर में आयुष के कुछ डायलॉग भी सुनने को मिले । आयुष की आवाज हीरो टाइप लग रही है लेकिन एक्टिंग कैसी होगी ये फिल्म देखने के बाद पता चलेगा ।
इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है । फिल्म को डायरेक्टर अभिराज मीनावाला डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले ईद के मौके पर फिल्म का टीजर जारी किया गया था। अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर आयुष काफी उत्साहित हैं ।
Loveratri - Yeh kahaani hai pyaar aur mohabbat ki! Aapke liye... https://t.co/KNhMMgHFWD#LoveratriTrailer #LoveTakesOver @aaysharma @warina_hussain @abhiraj21288 @skfilmsofficial @tseries Salman Sir With Aayush Sharma And Warina Hussain At #LoveratriTrailer Lunch Event. #SalmanKhan #BHARAT #BharatEid2019 #Loveratri #LoveTakesOver #SalmanKhanFCNepal pic.twitter.com/8Xi9l9xxnh
आयुष ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'सलामन भाई ने मुझे 4 साल तक ट्रेनिंग दी । वे मुझसे खास तरह से कहते थे कि, देखो, मैं तुम्हारी बॉलीवुड में एंट्री करा सकता हूं, लेकिन डरता हूं कि जब तुम कैमरे के सामने जाओगे तो वहां सिर्फ तुम्हें ही काम करना है । उसमें मैं कुछ नहीं कर सकता ।'
