फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाचा देओल और भतीजे देओल की इस धमाल फिल्म में बनी जोड़ी, साथ करने जा रहे इस ब्लॉकबस्टर की रीमेक

Thu, 17 Dec 2020 01:25 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 17 Dec 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Abhay Deol And Karan Deol will seen together In a Telugu Remake film of Ajay Devgn
करण देओल, अभय देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

ओटीटी पर रिलीज हुई दो ताजा रीमेक फिल्मों ‘लक्ष्मी’ और ‘दुर्गामती’ का जो हश्र हुआ है, उससे भी हिंदी फिल्म निर्माता सबक लेने को तैयार नहीं दिख रहे। अब तेलुगू क्राइम कॉमेडी फिल्म 'ब्रोशेवरेवरूरा' की हिंदी रीमेक बनने जा रही है जिसमें अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल और करण के चाचा अभय देओल मुख्य भूमिकाओँ में होंगे। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन करने जा रहे हैं।

Abhay Deol And Karan Deol will seen together In a Telugu Remake film of Ajay Devgn
ब्रोशेवरेवरूरा - फोटो : social media

अभय देओल और करण देओल वाली इस रीमेक के निर्देशन की जिम्मेदारी देवेन मुंजाल को सौंपी गई है। देवेन को अभिनेता शाहरुख खान के साथ 'चलते-चलते' और 'ओम शांति ओम' जैसी फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने अब तक किसी फिल्म का निर्देशन नहीं किया है। यह पहला मौका होगा जब देवेन पूरी तरह से किसी फिल्म का निर्देशन करेंगे। 'ब्रोशेवरेवरूरा' कहानी है तीन दोस्तों की जो कुछ अच्छा करने की कोशिश करते हैं लेकिन हमेशा हमसे गलतियां होती हैं। जब वह अपनी गलतियों की लाइन लगा देते हैं, तब शुरू होता है उनका एक रोमांचक सफर।

Abhay Deol And Karan Deol will seen together In a Telugu Remake film of Ajay Devgn
अभय देओल

अजय ने इस फिल्म में दो कलाकारों करण देओल और अभय देओल को तो खोज लिया है लेकिन इसके अलावा उन्हें दो और अभिनेताओं की तलाश है। साथ ही फिल्म में एक अभिनेत्री की भी जरूरत होगी। इनकी भी तलाश लगातार जारी है। देवेन फिलहाल फिल्म की पटकथा पर भी काम कर रहे हैं जोकि लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही कलाकारों को पटकथा को लेकर तैयारियां भी शुरू करनी होंगी। तब तक फिल्म के बाकी किरदारों के लिए कलाकार के मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhay Deol And Karan Deol will seen together In a Telugu Remake film of Ajay Devgn
करण देओल, सनी देओल - फोटो : file photo

वैसे करण देओल तो आजकल अनिल शर्मा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'अपने 2' की तैयारियों में भी व्यस्त हैं। वह इस फिल्म में अपने पिता सनी देओल, चाचा बॉबी देओल और दादा धर्मेंद्र के साथ नजर आएंगे। करण को इस फिल्म में एक बॉक्सर का किरदार निभाना होगा। इसकी तैयारी वह जोर शोर से कर रहे हैं। अनिल शर्मा इस फिल्म की शूटिंग अगले साल गर्मियों से शुरू कर सकते हैं। तब तक करण फिल्म की पूरी तैयारी करने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
Abhay Deol And Karan Deol will seen together In a Telugu Remake film of Ajay Devgn
अजय देवगन - फोटो : Social Media

उधर, अजय देवगन की भी हैदराबाद में अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह और आकांक्षा सिंह के साथ फिल्म 'मेडे' की शूटिंग कर रहे हैं। साल खत्म होने वाला है और अगले साल जनवरी से ही वह अपनी अधूरी फिल्म 'मैदान' की भी शूटिंग शुरू कर देंगे। इस फिल्म में वह भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म लगभग 35 फीसदी बची हुई है।

पढ़ें: ब्रेकअप के बाद टाइगर की बहन ने इस शख्स को किस करते हुए साझा की फोटो, एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने कहा- 'जल्दी आगे बढ़ गई'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed