{"_id":"5880547a4f1c1be92eefdfd3","slug":"actor-saattvic-says-he-is-gay","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करण जौहर के बाद एक और हीरो ने अपनी मर्दानगी पर किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण जौहर के बाद एक और हीरो ने अपनी मर्दानगी पर किया बड़ा खुलासा
Fri, 20 Jan 2017 04:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Jan 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्ममेकर करण जौहर के बाद अब एक हीरो ने अपनी सेक्सुएलिटी के बारे में खुलासा किया है और कहा है कि वो एक गे हैं। ये हीरो हैं सात्विक जो मधुर भंडारकर के टीवी शो 'एवरेस्ट' के अलावा एक फिल्म में भी काम कर चुके हैं।
अपनी सेक्सुएलिटी पर इस हीरो ने किया खुलासा, कहा, 'मैं गे हूं'
2 of 5
अपनी सेक्सुएलिटी को लेकर सात्विक ने एक ओपन लेटर लिखा है जिसमें उन्होंने लिखा, 'करण जौहर ने हाल ही में अपनी सेक्सुएलिटी को लेकर जो खुलासे किए उससे मुझे प्रेरणा और हिम्मत मिली कि मैं आप सभी को ये बता सकूं कि मैं एक गे हूं।
पांच साल पहले ऑक्सफोर्ड की यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद में लंदन में अर्थशास्त्री था लेकिन एक्टिंग के जुनून के चलते नौकरी छोड़कर मुंबई आ गया। जहां लंदन में मेरी सेक्सुएलिटी को सभी ने अपनाया वहीं मुंबई आकर मुझे कुछ और ही देखने को मिला।'
अपनी सेक्सुएलिटी पर इस हीरो ने किया खुलासा, कहा, 'मैं गे हूं'
3 of 5
- फोटो : bornofweb.com
'मुंबई पहुंचते ही मुझे बताया गया कि मैं ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी लैंगिक पहचान को छिपाकर रखूं। मुझसे कहा गया कि मैं किसी के भी सामने इसका खुलासा ना करूं कि मैं गे हूं और ना ही ये बात किसी तरह से मीडिया तक पहुंचे क्योंकि कास्टिंग डायरेक्टर भी आपको किसी शो या फिल्म के लिए नहीं लेगा और ना ही आपको रोमांटिक रोल दिए जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी सेक्सुएलिटी पर इस हीरो ने किया खुलासा, कहा, 'मैं गे हूं'
4 of 5
सात्विक आगे लिखते हैं कि मुंबई में उस फ्लैट में अपने ब्वॉयफ्रेंड को गले लगाने से पहले, मिलने से पहले वो दो बार सोचते थे और हमेशा परदे लगाकर रखते थे।
विज्ञापन
अपनी सेक्सुएलिटी पर इस हीरो ने किया खुलासा, कहा, 'मैं गे हूं'
5 of 5
अपनी सेक्सुएलिटी का खुलासा करके सात्विक ने बहुत ही बोल्ड कदम उठाया है लेकिन दुखद है कि करियर को बचाए रखने के लिए उन्हें अपना ये सच छुपाकर रखना पड़ा। लेकिन अब देखना ये होगा कि फिल्म इंडस्ट्री और बाकी लोगों का सपोर्ट उन्हें मिलता है या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।