{"_id":"5b80fbd442c7924670023456","slug":"adah-sharma-is-unrecognisable-in-her-vegetable-vendor-avatar-in-hollywood-debut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सब्जी बेचने' को मजबूर हुई बॉलीवुड की ये ग्लैमरस एक्ट्रेस, फटी साड़ी में पहचानना भी हुआ मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सब्जी बेचने' को मजबूर हुई बॉलीवुड की ये ग्लैमरस एक्ट्रेस, फटी साड़ी में पहचानना भी हुआ मुश्किल
Sat, 25 Aug 2018 12:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
adha sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए फेमस हैं। उनका डांसिंग वीडियो हमेशा सुर्खियों में रहता हैं। इसी बीच उनकी कुछ ऐसी फोटोज सामने आई हैं, जिसमें वे मैली-फटी साड़ी पहने, बिखरे बाल में सब्जी बेचती नजर आ रही हैं। अदा शर्मा की इस तस्वीर में हालत बहुत ही खस्ता है, और चेहरे पर दर्द साफ झलक रहा है।
2 of 5
adha sharma
अदा शर्मा अपने स्वैग और स्टाइल के वजह से सुर्खियों में रहती हैं लेकिन वायरल हो रही तस्वीरों में अदा सड़क किनारे ठेले पर खीरा, गोभी, मटर और प्याज का ठेला लगाकर सब्जी बेच रही हैं। सब्जी बेचते हुए अदा सफेद मैली साडी़ पहने गरीबी की हालत में नजर आ रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि ग्लैमरस अदा का ये हाल कैसे हुआ तो आइए बताते हैं।
3 of 5
adha sharma
दरअसल अदा की ये फोटोज उनकी नई फिल्म के लिए दिए गए लुक टेस्ट के दौरान की हैं। अदा ने हाल ही में एक हॉलीवुड फिल्म के लिए ऑडिशन दिया है। इसी सिलसिले में उन्होंने ये सब्जी वाली का लुक कैरी किया था। हालांकि, ये फिल्म उन्हें मिली या नहीं, साथ ही इसमें उनका कितना रोल है, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
adha sharma
वाकई अदा शर्मा की ये तस्वीरें बहुत ही कमाल हैं। इन तस्वीरों में अदा को पहचानना मुश्किल हो रहा है। सीन की डिमांड के चलते अदा गरीब सब्जी बेंचने वाली बनी हैं लेकिन जो भी हो अदा की अदा वाकई कमाल की है।
विज्ञापन
5 of 5
अदा शर्मा
- फोटो : SELF
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने 2008 में फिल्म '1920' से डेब्यू किया था। अदा ने 'हम हैं राही कार के' और 'हंसी तो फंसी' जैसी फिल्मों में काम किया है। अदा बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल के साथ 'कमांडो-2'(2017) में नजर आई थीं और इस फिल्म में उनके रोल को पसंद भी किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।