सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 8 मई को मुंबई में शादी कर ली। शादी बहुत ही रॉयल तरीके से हुई। शादी की शाम को ही 'द लीला' होटल में लैविश रिसेप्शन दिया गया। शादी के दो दिन भी सोनम-अानंद की वेडिंग फोटोज वायरल हो रही हैं।
शादी के 4 दिन बाद इतनी निखर गईं सोनम कपूर, पति के साथ सामने आई बेडरूम फोटो
सोनम के रिसेप्शन में सलमान खान और शाहरुख खान ने खूब रंग जमाया था। बेटी की शादी के बाद अनिल कपूर ने परिवार, रिश्तेदारों और मुंबई पुलिस को सहयोग देने के लिए धन्यवाद कहा था।
the newly-weds ♥️ so much love for these two! 🙌🏼✨ @sonamkapoor @anandahuja
A post shared by @ perfectbolly on
वहीं सोनम कपूर ने भी अपने दोस्तों के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा। इससे पहले सोनम और आनंद ने शादी की एक फोटो शेयर की थी। अब सोशल मीडिया पर दोनों की एक और फोटो सामने आई है।
A post shared by anand ahuja (@anandahuja) on
तस्वीर में सोनम ने पर्पल कलर की साड़ी पहनी हुई है। वहीं आनंद सूट-बूट में नजर आ रहे हैं। ये नए-नवेले दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे की कंपनी खूब एंज्वॉय कर रहे हैं ।
A post shared by anand ahuja (@anandahuja) on
बता दें कि सोनम दो दिन बाद कांस फिल्म फेस्टिवल में अपना अपीयरेंस देंगी। अब देखना ये है कि शादी के बाद सोनम किस तरह के लिबास में रेड कार्पेट पर अपने जलवे बिखेरती हैं। सोनम कांस में अपनी ड्रेस को लेकर पहले काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं।
