सब्सक्राइब करें

सलमान के साथ हिट की हैट्रिक लगा चुके अली अब्बास जफर अब करेंगे इस 'खान' के साथ काम

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 05 Aug 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
after success with salman khan Ali Abbas Zafar will make web series with Saif Ali Khan
Ali Abbas Zafar - फोटो : file photo
बड़े परदे पर सिनेमा के सुल्तान सलमान खान के साथ हिट फिल्मों की हैट्रिक लगा चुके निर्देशक अली अब्बास जफर के बतौर निर्माता पहले प्रोजेक्ट की शूटिंग अक्टूबर महीने से दिल्ली में शुरू होने जा रही है। प्राइम वीडियो के लिए बनने जा रही अली की वेब सीरीज का नाम है तांडव और इसमें मुख्य भूमिकाओं के लिए दो मशहूर कलाकारों को साइन कर लिया गया है।
Trending Videos
after success with salman khan Ali Abbas Zafar will make web series with Saif Ali Khan
Ali Abbas Zafar - फोटो : file photo
अली अब्बास जफर बतौर निर्देशक अपनी अगली फिल्म शुरू करने से पहले कुछ अलग करना चाहते हैं। फिल्म भारत की रिलीज के वक्त अली ने अमर उजाला से कहा था कि वह आगे भी कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिससे वह आज की नई पीढ़ी को एक दिशा दिखा सकें। इस वेब सीरीज की प्लानिंग का जिक्र भी उस इंटरव्यू में अली कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
after success with salman khan Ali Abbas Zafar will make web series with Saif Ali Khan
Saif Ali Khan - फोटो : file photo
अब जानकारी मिली है कि अली की यह वेब सीरीज तांडव आठ एपीसोड्स की होगी और दिल्ली की इस कहानी में एक छात्र नेता और एक राज नेता का संघर्ष दिखाया जाएगा। सीरीज में कुल 12 अहम किरदार हैं। छात्र नेता के रोल के लिए सैफ अली खान का नाम फाइनल हो चुका है और राज नेता के किरदार के लिए एक दमदार अभिनेता से बातचीत चल रही है।
after success with salman khan Ali Abbas Zafar will make web series with Saif Ali Khan
saif ali khan - फोटो : social media
सैफ इन दिनों 15 अगस्त को अपनी वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के सीजन 2 के प्रचार में लगे हुए हैं। इसके बाद उनकी फिल्म लाल कप्तान और तानाजी रिलीज होंगी। उनकी फिल्म जवानी जानेमन की शूटिंग जारी है। विक्रमवेधा की रीमेक के लिए वह आमिर खान के साथ काम करने को हां कर ही चुके हैं। इसके अलावा वह फिल्म जिगरठंडा की अभिषेक चौबे के निर्देशन में बन रही रीमेक में भी नजर आ सकते हैं। फिल्म आर्टिकल 15 के लेखक गौरव सोलंकी की लिखी वेब सीरीज के कुछ एपीसोड अली अब्बास जफर खुद निर्देशित करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed