फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कांस' से पहले बच्चन परिवार की बहू ने फैंस को दिया तोहफा, पहली बार 'यहां' पर करने जा रही हैं डेब्यू

Thu, 10 May 2018 12:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 10 May 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan to make her Instagram debut a day before her 17th Cannes appearance
Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस के लिए खुशखबरी है। सोशल मीडिया से कोसो दूर रहने वाली बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या जल्द ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने जा रही हैं। ऐश्वर्या 'कांस फिल्म फेस्टिवल' के रेड कारपेट पर वॉक करने से ठीक एक दिन पहले यानी कि 11 मई को सोशल मीडिया से जुड़ जाएंगी।
Aishwarya Rai Bachchan to make her Instagram debut a day before her 17th Cannes appearance
Aishwarya Rai Bachchan
सूत्रों के मुताबिक, ऐश्वर्या ने यह फैसला करीबी दोस्त करण जौहर और मनीष मल्होत्रा के कहने पर लिया है। कहा जा रहा है कि लंबे समय से यह दोनों ऐश्वर्या से सोशल मीडिया पर आने के लिए कह रहे थे। यहां तक की उनकी टीम ने भी ऐश्वर्या से सोशल मीडिया से जुड़ने को कहा, जिसके बाद ऐश्वर्या ने यह फैसला लिया है। 
Aishwarya Rai Bachchan to make her Instagram debut a day before her 17th Cannes appearance
Aishwarya Rai Bachchan
'कांस फिल्म फेस्टिवल' में अपीरियंस से पहले ऐश्वर्या का यह फैसला उनके फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। ऐश्वर्या कांस में 12 मई को रेड कारपेट पर वॉक करेंगी। ऐश्वर्या का यह कांस में 17वां अपीरियंस होगा। इस बार भी सभी की नजरें ऐश्वर्या की ड्रेस पर होंगी। हालांकि कई बार ऐश्वर्या अपनी ड्रेस और लिपस्टिक के रंग को लेकर ट्रोल भी हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan to make her Instagram debut a day before her 17th Cannes appearance
Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या पहली बार 'कांस फिल्म फेस्टिवल' का हिस्सा साल 2002 में बनी थीं। तब से लेकर अब तक वह लगातार अपने आउटफिट से लोगों को इंप्रेस करती आई हैं। पहली बार ऐश्वर्या ने संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान के साथ रेड कारपेट पर वॉक किया था। यह मौका उनकी फिल्म 'देवदास' की स्क्रीनिंग का था। 'कांस फिल्म फेस्टिवल' 8 मई से शुरू हो चुका है जो 19 मई तक चलेगा। 
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan to make her Instagram debut a day before her 17th Cannes appearance
amitabh
आपको बता दें, केवल ऐश्वर्या ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं जो सोशल मीडिया पर अभी तक नहीं है। इस लिस्ट में आमिर खान, कंगना रनौत और रानी मुखर्जी का नाम शामिल हैं। वहीं अगर बच्चन परिवार की बात की जाए तो ऐश्वर्या को छोड़कर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed