फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'फन्ने खां' का लोगो OUT, ऐश्वर्या राय का लुक पहले ही हो चुका है LEAK, देखा क्या?

Fri, 08 Dec 2017 03:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Fri, 08 Dec 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
aishwarya rai bachchan upcoming film fanne khan logo released
Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय बच्चन, अनिल कपूर और राजकुमार राव की आने वाली फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग जोरों से चल रही है। मुंबई में 'ओखी' तूफान के बावजूद फिल्म के कलाकारों ने शूटिंग जारी रखी हालांकि राजकुमार राव के पैर में चोट लगने से फिल्म की शूटिंग प्रभावित हुई थी, लेकिन उसके बाद फिल्म मेकर्स ने फिर से रफ्तार पकड़ ली।

aishwarya rai bachchan upcoming film fanne khan logo released
fanne khan

'फन्ने खां' की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा का आज जन्मदिन है। इस मौके पर फिल्म मेकर्स ने पहला ऑफिशियल लोगो रिलीज किया है। फिल्म के पहले लोगो में एक पर्दे पर फन्ने खां लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही सितारे भी चमकते हुए दिख रहे हैं। पहले लोगो के बाद अब कलाकारों के लुक का इंतजार है, वैसे इससे पहले ऐश्वर्या का पहला लुक लीक हो गया था। जिसमें ऐश्वर्या अपनी पिछली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।
 



 

aishwarya rai bachchan upcoming film fanne khan logo released
Fanney Khan

फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग मुंबई के भांडुप इलाके में चल रही थी और तीनों ही एक्टर्स ने करीब 12 घंटे तक लगातार शूटिंग की। फिल्म का निर्देशन अतुल मांजरेकर कर रहे हैं। बतौर डायरेक्टर अतुल की ये पहली फिल्म होगी। वहीं 'रंग दे बसंती' जैसी शानदार फिल्म बनाने वाले राकेश ओम प्रकाश मेहरा, प्रेरणा अरोड़ा के साथ मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
aishwarya rai bachchan upcoming film fanne khan logo released

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर और राजकुमार राव बारिश के बावजूद मंगलवार को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक शूटिंग करते रहे। ऐश्वर्या और अनिल आखिरी बार 'हमारा दिल आपके पास है' में साथ नजर आए थे। गौरतलब है कि 'फन्ने खां' ऑस्कर नॉमिनेटेड डच फिल्म 'एवरीबडी इज फेमस' का हिंदी अडॉप्शन है।

विज्ञापन
aishwarya rai bachchan upcoming film fanne khan logo released
rajkumar rao

फिल्म 'फन्ने खां' को अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव भी लीड रोल में दिखाई देंगे। गौरतलब है कि ईद पर हर साल सलमान खान की फिल्म रिलीज होती है अगले साल उनकी फिल्म 'रेस 3' रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed