{"_id":"5b2f3de84f1c1b634d8b828a","slug":"ajay-devgan-praise-anil-kapoor-for-completed-35-years-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में अनिल कपूर के 35 साल पूरे, अजय देवगन ने लखन के बारे में कही बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में अनिल कपूर के 35 साल पूरे, अजय देवगन ने लखन के बारे में कही बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन दिनों अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'टोटल धमाल' को लेकर काफी सुर्खियों हैं। मल्टीस्टारर इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज कलाकार अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं आज अनिल कपूर ने बॉलीवुड में अपने 35 साल पूरे कर लिए हैं। 35 साल पूरे होने पर अजय देवगन ने अनिल कपूर को लेकर बड़ी बात की है।
Trending Videos
2 of 4
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार अजय देवगन ने अनिल कपूर के फिल्म इंडस्ट्री में 35 साल पूरे होने पर खुशी जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि अनिल कपूर हमेशा काफी ऊर्जा से भरपूर व्यक्ति रहे हैं उन्हें देखकर खुशी महसूस होती है। पता हो कि अजय देवगन और अनिल कपूर ने फिल्म 'लज्जा' और 'तेज' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
वहीं दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने भी बॉलीवुड में अपने 35 साल के योगदान पर दिल की बात कही। उनके मुताबिक नई प्रतिभाओं संग काम करने में जोखिम रहता है। फिल्म ‘फन्ने खां’ में नवोदित निर्देशक अतुल मांजेरकर के साथ काम कर रहे अनिल यह भी मानते हैं कि जीवन में कभी-कभी जोखिम लेना बेहतर होता है।
4 of 4
यह पूछे जाने पर कि यदि नई प्रतिभाओं संग काम करने में जोखिम रहता है तो फिर उनके साथ काम क्यों करते हैं? जवाब में अनिल कपूर ने कहा, ‘जोखिम के बिना जीवन में मजा नहीं है। आपको जोखिम लेने ही पड़ेंगे।’ आपको बता दें कि अनिल कपूर ने साल 1982 में फिल्म 'शक्ति' में पहली बार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। तब से लेकर आज तक उन्होंने खई सपुरहिट फिल्में की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X