आईफा 2018 का आज आखिरी दिन
IIFA से लेकर 'छोटी बहू' तक, मनोरंजन जगत की ये हैं 6 बड़ी खबरें जिन पर दिन भर रहेगी चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में रुबीना दिलाइक का रिसेप्शन
टीवी की 'छोटी बहू' यानी रुबीना दिलाइक 21 जून को ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला संग शादी के बंधन में बंध गई थीं। कपल ने शिमला के वुडविल पैलेस में सात फेरे लिए थेे। शादी के बाद आज लुधियाना में पहला रिसेप्शन होगा। साथ ही 28 जून को मुंबई में दोस्तों और करीबियों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी।
पढ़ें: PHOTOS: शादी के बाद टीवी की 'किन्नर बहू' का फर्स्ट लुक, हाथों में चूड़ा और मांग में दिखा सिंदूर
निक के लिए प्रियंका ने दी पार्टी
प्रियंका चोपड़ा और कथित तौर पर उनके ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस जब से भारत पहुंचे हैं सभी की निगाहें उन पर हैं। कहा जा रहा है प्रियंका और निक दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं। ऐसे में प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा से मिलाने के लिए निक को भारत लाई हैं। इसी सिलसिले में शनिवार रात को प्रियंका ने एक पार्टी भी रखी जिसमें आलिया भट्ट और परिणीति चोपड़ा देर रात उनके घर पहुंचे।
पढ़ें: मां के सामने भी ब्वॉयफ्रेंड निक का हाथ थामें नजर आईं प्रियंका,शादी से पहले लिव-इन में रहने का प्लान
अतुल अग्निहोत्री का जन्मदिन आज
सलमान खान के जीजा और एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री आज 48 साल के हो गए हैं। अतुल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी लेकिन उन्हें सफलता मिली महेश भट्ट की 'सर' से। इसके बाद वो 'क्रांतिवीर', 'नाराज', 'चाची 420' और 'हम तुम्हारे हैं सनम' में नजर आए। उन्होंने साल 1995 में सलमान की बहन अलवीरा खान से शादी की थी।
पढ़ें: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सलमान खान के जीजा, हर मुसीबत में साये की तरह होते हैं खड़े
सलमान के 'दबंग टूर' का आगाज
सलमान खान के 'दबंग टूर' का आगाज हो गया है। अमेरिका के अटलांटा शहर में 23 जून को पहले दिन स्टेज पर सलमान खान और जैकलीन ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। दोनों ने फिल्म 'किक' के गाने 'जुम्मे की रात' पर डांस किया। बता दें कि कटरीना कैफ समेत 'रेस 3' की पूरी टीम इन दिनों 'दबंग टूर' पर है।
पढ़ें: 4 साल बाद जैकलीन के साथ सलमान खान ने किया ऐसा डांस, देखकर भूल जाएंगे सबकुछ

कमेंट
कमेंट X