सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

एक्सक्लूसिव: अनिल कपूर ने खोले बेटी सोनम के बचपन से लेकर अब तक के कई राज, बोले-शर्तों पर जीती हैं वो

अनिल कपूर Updated Sun, 24 Jun 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
sonam kapoor unseen stories revealed by his father anil kapoor
sonam kapoor and anand ahuja

मैं एक दिन शूटिंग खत्म कर घर लौटा तो सोनम मेरे पास आई और कहा- मैं फिल्मों में जाऊंगी। मुझे अभिनेत्री बनना है। मैं कुछ देर उसको देखता रहा, फिर पूछा कौन ले रहा है अपनी फिल्म में? तो वह झट से बोली संजय लीला भंसाली। बचपन की सोनम और आज की सोनम को देखता हूं, तो चेहरे पर हंसी आ जाती है। जब वह छोटी थी और मैं शूटिंग पर जाता था, तो दिमाग में यही घूमता रहता कहीं वो रो तो नहीं रही होगी अपनी मम्मी को परेशान तो नहीं कर रही होगी। जब घर लौटता, तो घंटों उसके साथ खेलता। थोड़ी बड़ी हुई, तो उसकी शरारतें भी बढ़ गईं। पूरे घर में भागती-फिरती और मुझे अपने पीछे दौड़ाती। 

Trending Videos
sonam kapoor unseen stories revealed by his father anil kapoor
sonam kapoor

वह मुझसे बिल्कुल नहीं डरती थी, लेकिन अपनी मम्मी सुनीता कपूर से बेहद डरती थी। अपनी मम्मी के सामने वह शांत रहती और मेरे सामने उसकी शरारतें शुरू हो जातीं। सोनम के बाद रिया हमारी दुनिया में आई। शुरू में तो सोनम रिया से ज्यादा नजदीक नहीं थी लेकिन चार-पांच साल की उम्र की होते-होते रिया से उसकी दोस्ती बढ़ गई। अब दोनों बहनें मिलकर शरारतें करतीं। जब मैं घर पर होता, तो दोनों मिलकर खूब धमा-चौकड़ी करतीं। सोनम ने कभी किसी चीज के लिए जिद नहीं की। वह बेहद सामान्य और आम बच्चों की तरह 'कहा मानने वाली लड़की' है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor unseen stories revealed by his father anil kapoor
sonam kapoor

जब उन्होंने स्कूल जाना शुरू किया, तो मैं दोनों को पचास-पचास रुपये पॉकेट मनी दिया करता था, बाद में पॉकेट मनी सौ रुपये कर दी। चॉकलेट और मिठाई उसे बहुत पसंद हैं। समोसा भी उसका पसंदीदा रहा है। मुंबई के विद्या मंदिर स्कूल में उसने पढ़ाई की। बहुत शरारती थी स्कूल में, लड़कों तक से भिड़ जाती थी। अर्जुन कपूर भी उसके साथ उसी स्कूल में था, तो वह सब स्कूल में गैंग टाइप बनाकर रहते थे। भाइयों का साथ मिला हुआ था, तो किसी से भी लड़ने-भिड़ने से पीछे नहीं हटती थी। उस जमाने में सेलफोन तो हुआ नहीं करते थे, न ही कंप्यूटर ज्यादा थे। 

sonam kapoor unseen stories revealed by his father anil kapoor
sonam kapoor

दोनों बहने घर के कंप्यूटर पर गेम खेलने के लिए हमेशा तैयार रहतीं। मैं सप्ताह में एक घंटे ही उन्हें कंप्यूटर पर खेलने देता था। शुरुआत में उसे अभिनय का कोई शौक नहीं था। सोनम को बचपन से ही फैशन का शौक रहा है। खूबसूरती तो उसे अपनी मां से ही मिली है। सोनम अपनी मां की तरह ही खूबसूरत है। फैशन का शौक भी उसे अपनी मम्मी से ही मिला। उसकी मां अपने जमाने की सुपर मॉडल थीं, तो सोनम के अंदर भी फैशन को लेकर कुछ ज्यादा ही लगाव था। वह बचपन से ही नए-नए फैशन ट्राई करती। दोनों बहनें ही फैशन के प्रति अपनी मम्मी पर गईं हैं। अभिनेत्री बनने का तो उसने सोचा ही नहीं था। 

विज्ञापन
sonam kapoor unseen stories revealed by his father anil kapoor
sonam kapoor

वह सामान्य बच्चों की तरह रहना, जीना चाहती थी। उसका बचपन सामान्य था। स्कूल टाइम में प्ले करती थी। इतना तो चलता है, क्योंकि अभिनय उसके खून में था। लेकिन फिर भी उसने कभी नहीं कहा कि उसे अभिनय के क्षेत्र में जाना है। जब उसकी नानी (हिंगोरानी भंबानी) घर आती थीं, तो वह एकदम खुश हो जाती थी। अपनी नानी के बेहद करीब रही है सोनम। आज जब वह बड़ी हो गई है, तो कुछ-कुछ अपनी नानी जैसी दिखती है। उम्र बढ़ने के साथ ही उसमें अभिनय के प्रति लगाव जागा। स्कूल खत्म होने के बाद उसने सिंगापुर के यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया से थिएटर और कला की पढ़ाई की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed