Irrfan Khan Death Anniversary: सुतापा के प्यार में धर्म बदलने वाले थे इरफान? रूहानी है इश्क की दास्तां
Irrfan-Sutapa Love Story: आज अभिनेता इरफान खान की छठी पुण्यतिथि है। पत्नी सुतापा ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट करते हुए अभिनेता को याद किया है। यहां जानिए, इन दोनों की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं हैं, 29 अप्रैल 2020 वही तारीख थी, जब इस दिग्गज कलाकार ने दुनिया को अलविदा कहा। आज भी फैंस उनके अभिनय को याद करते हैं, उनकी फिल्मों को सराहते हैं। पत्नी सुतापा भी जब-तब इरफान को लेकर भावुक होती हैं, सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा करती हैं। आज इरफान की पुण्यतिथि पर भी वह भावुक हैं। दोनों का प्यार ही इतना गहरा है कि इसकी डोर कभी टूटेगी नहीं। यहां जानिए, इरफान पर कैसे सुतापा सिकदर अपना दिल हार बैठी थीं। कैसे इनकी प्यार की दास्तां शुरू हुई।
थिएटर करते हुए दिल हार बैठे
इरफान खान और सुतापा सिकदर की शादी 23 फरवरी 1995 को हुई थी। इस प्यार की शुरुआत बड़े दिलचस्प अंदाज में हुई। बता दें कि इरफान और सुतापा की लव स्टोरी दिल्ली के मंडी हाउस में स्थित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से शुरू हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर प्यार हुआ और फिर शादी से पहले ही दोनों एक-दूजे को हमसफर मान बैठे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुतापा और इरफान एक एक्टिंग सेशन के दौरान मिले थे। उस वक्त इरफान जयपुर से आए थे, उन्होंने देखा कि यहां लड़कियां भी दोस्त हो सकती हैं, जिनसे दिल खोलकर बातें की जा सकती हैं। इस दौरान सुतापा उनकी दोस्त बनी। फिल्मों से लकर तमाम मसलों पर दोनों के बीच बातचीत होने लगी।
इरफान और सुतापा के बीच काफी समानताएं थीं। तमाम मुद्दों पर दोनों का नजरिया एक जैसा रहता। धीरे-धीरे दोनों के बीच की दोस्ती प्यार में बदलने लगी तो दोनों ने साथ रहने का फैसला किया।
साथ रहने लगे इरफान और सुतापा
इरफान और सुतापा काफी वक्त तक लिव-इन में रहे। दोनों का फोकस अपने-अपने करियर पर था। इसी बीच सुतापा प्रेग्नेंट हो गईं। ऐसे में इरफान ने सोचा कि एक कमरे का घर छोड़कर दो कमरों का घर लेना होगा। दो कमरे के घर की तलाश उनके लिए मुश्किल हो चली। वे जहां भी जाते लोग पूछते कि क्या वे शादीशुदा हैं? इन सवालों से परेशान होकर आखिर सुतापा और इरफान ने आज ही के दिन वर्ष 1995 में कोर्ट मैरिज कर ली।
सुतापा के लिए धर्म बदलने वाले थे इरफान
एक इंटरव्यू के दौरान इरफान खान ने कहा था कि सुतापा से शादी के लिए वह धर्म परिवर्तन के लिए भी तैयार थे। हालांकि, इसकी जरूरत नहीं पड़ी। सुतापा के परिवार वालों ने इरफान को ऐसे ही अपना लिया था। दोनों ने इसके बाद अपने खुशहाल शादी-शुदा जीवन की शुरुआत की। इनके दो बेटे हुए। बड़ा बेटा बाबिल आज बॉलीवुड में अभिनय कर रहा है, अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहा है।
यह दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश थे। मगर, किस्मत ने ऐसा धोखा दिया कि कैंसर के चलते इरफान 29 अप्रैल 2020 में यह दुनिया छोड़कर चले गए। सुतापा आज इरफान की यादों के सहारे जिंदगी बिता रही हैं।

कमेंट
कमेंट X