‘टॉक्सिक’ के बाद अब वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की बदली रिलीज डेट, एक्टर ने यश का जताया आभार
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai New Release Date: वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट एक बार फिर बदल गई है। जानिए अब कब सिनेमाघरों में आएगी ये फिल्म…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आए दिन फिल्मों की रिलीज डेट में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों ‘बंदर’ की रिलीज डेट बदली। वहीं आज यश की मच अवेटेड ‘टॉक्सिक’ फिर आगे बढ़ गई। अब वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज में भी एक बार फिर बदलाव किया गया है। 22 मई को रिलीज होने वाली ये फिल्म अब नए बदलाव के साथ अपनी पुरानी रिलीज डेट यानी 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
‘टॉक्सिक’ की वजह से बदली ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट
‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट में बदलाव के बाद अब मेकर्स ने ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट को भी फिरसे बदल दिया है। दरअसल, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अभी तक 22 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन आज जैसे ही ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट 4 जून से आगे बढ़ी, वैसे ही मेकर्स ने ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज को 22 मई से बदलकर 5 जून कर दिया है।
जाहिर है कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की असल रिलीज डेट भी 5 जून ही थी, लेकिन 4 जून को ‘टॉक्सिक’ के रिलीज होने के चलते, मेकर्स ने इसे पहले 22 मई को ही रिलीज करने का फैसला किया था। लेकिन अब ‘टॉक्सिक’ 4 जून को रिलीज नहीं हो रही है। इसलिए वरुण धवन की फिल्म अपनी असल रिलीज डेट 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
फिल्म की रिलीज डेट बदलने पर वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने फिल्म के दो नए पोस्टर भी साझा किए और साथ ही यश और मैडॉक फिल्म्स को धन्यवाद भी बोला।
वरुण ने रिलीज डेट की जानकारी देते हुए लिखा, ‘है जवानी तो इश्क होना है 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यश और मैडॉक फिल्म्स का धन्यवाद जिन्होंने हमारी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट तय करने में मदद की। अब यह फिल्म अपनी तय तारीख पर ही रिलीज होगी। आईपीएल के बाद रिलीज होने वाली यह पहली फिल्म है।’
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की नई रिलीज डेट की घोषणा के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन की फिल्म की टक्कर बॉबी देओल की ‘बंदर’ से होगी। ‘बंदर’ भी 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित ‘बंदर’ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिली है। ऐसे में फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता है। अब देखना ये है कि 5 जून को होने वाले बॉक्स ऑफिस क्लैश में कौन सी फिल्म बाजी मारती है।
डेविड धवन द्वारा निर्देशित ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में मौनी रॉय, जिम्मी शेरगिल, मनीष पॉल, चंकी पांडे और राकेश बेदी समेत कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

कमेंट
कमेंट X