बॉलीवुड में जहां इस वक्त एक्शन और एग्रेसिव कंटेंट का दौर है, वहीं बतौर प्रोड्यूसर आमिर खान अपनी नई फिल्म ‘एक दिन’ के साथ एक मासूम प्रेम कहानी लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके बेटे जुनैद और साउथ की चर्चित अभिनेत्री साई पल्लवी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।
Exclusive: एआई को लेकर क्या बोले आमिर खान? फिल्म प्रोडक्शन पर कहा- 'मेरी टाइमिंग हमेशा गलत ही रहती है'
Aamir Khan Interview: आमिर खान इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस की आगामी फिल्म ‘एक दिन’ के प्रमोशन में जुटे हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में एक्टर ने फिल्म, पर्सनल लाइफ और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरी टाइमिंग हमेशा ऑफ रहती है
आमिर से जब पूछा गया कि वो एक्शन के दौर में राेमांटिक फिल्म क्यों लेकर आ रहे हैं? तो एक्टर ने कहा, 'यह चैलेंज तो मैंने जिंदगी भर सहा है (हंसते हुए)। इत्तेफाक से मेरे साथ हमेशा ऐसा हुआ कि जब भी मेरी कोई फिल्म आती है, वो दौर कुछ अलग ही होता है। जब ‘कयामत से कयामत तक’ आई, तब एक्शन का दौर था। हमने अलग किस्म की फिल्म बनाई। मैं अपने चाचा मंसूर खान से हमेशा कहता था कि लोगों का एक्शन की तरफ इतना झुकाव है। हमारी फिल्म देखेगा कौन? फिर जब ‘गजनी’ आई थी तो एक्शन का दौर बिल्कुल नहीं था। एक्शन फिल्में नहीं चल रही थीं। मुझे कहा गया कि आप ऐसे समय में एक्शन ला रहे हैं, जब कोई एक्शन फिल्म नहीं चल रही। अब जब एक बार फिर हम लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं, जब एक्शन का दौर है, तो ऐसे में यही कहूंगा कि मेरी टाइमिंग हमेशा ऑफ रहती है।
जुनैद किरदार में उतर जाते हैं
फिल्म में बेटे जुनैद की कास्टिंग को लेकर आमिर ने कहा, 'जुनैद की खास बात यह है कि वो जिस किरदार को निभाते हैं, उसमें पूरी तरह से उतर जाते हैं। इस फिल्म में उनका किरदार बहुत सिंपल, मासूम और थोड़ा शर्मीला है। उसमें बिल्कुल कॉन्फिडेंस नहीं है। वह लड़कियों से बात नहीं कर पाता। अकेला रहता है।'
रिश्तेदारों को लगता था मैं एक्टर कैसे बनूंगा?
‘एक दिन’ में जुनैद के किरदार दिनेश को आमिर अपनी तरह मानते हैं। एक्टर कहते हैं, 'मुझे लगता है कि फिल्म में जुनैद जो किरदार निभा रहा है वो काफी हद तक मेरे जैसा है। मैं खुद स्कूल-कॉलेज के वक्त बहुत शर्मीला था। लोगों से बहुत कम बात करता था। अक्सर अपने में ही रहता था। मेरे रिश्तेदार और दोस्त जब यह सुनते थे कि मैं एक्टिंग करने जा रहा हूं, तो उन्हें हैरानी होती थी। उन्हें लगता था कि यह कैसे एक्टिंग करेगा? ठीक से बात तो कर नहीं पाता..।'
रोमांटिक फिल्मों का बहुत बड़ा फैन हूं
बातचीत में आमिर को आगे बताया कि उन्हें रोमांटिक फिल्में बहुत पसंद हैं। उन्होंने कहा, 'भले मैं कम फिल्में देखता हूं, लेकिन मुझे ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘मैंने प्यार किया’ बहुत पसंद आई थीं। ‘50 फर्स्ट डेट्स’ भी देखी थी। मैं ऐसी रोमांटिक फिल्मों का फैन हूं इसलिए भी 'एक दिन' की कहानी मुझे बहुत पसंद आई।'
एआई आएगा, लेकिन कहानी ही असली हीरो रहेगी
आमिर इस बदलते दौर में एआई पर भी अपनी राय रखते हैं। उन्होंने कहा, 'देखिए, एआई में फिल्में बन रही हैं। आगे भी बनेंगी। ऐसी फिल्में भी संभव हैं जिनमें कोई एक्टर न हो। पूरा काम एआई से किया जाए। लेकिन मैं थोड़ा ओल्ड फैशन हूं। मुझे स्क्रीन पर असली लोग देखना पसंद है। एआई मुझे उतना एंजॉय नहीं कराता। हालांकि, ऐसा नहीं है कि उसमें कुछ अच्छा नहीं है। वो भी एक दिलचस्प माध्यम है।'
अंत में आमिर ने कहा, 'असल बात यह है कि कहानी अच्छी होनी चाहिए। टेक्नोलॉजी तो हमेशा आगे बढ़ती रहेगी और बदलती रहेगी। लेकिन एक चीज है जो कभी नहीं बदलेगी, वह है कहानी की ताकत। आप चाहे एआई का इस्तेमाल करें या असली एक्टर्स के साथ फिल्म बनाएं। अगर कहानी में दम नहीं है, अगर वह दिल को नहीं छूती, तो कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने किस तकनीक का इस्तेमाल किया। अंत में वही कहानी टिकती है, जो ऑडियंस के दिल तक पहुंचती है।'
पूरा इंटरव्यू यहां क्लिक करके देखें....

कमेंट
कमेंट X