सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   aamir khan Talks About dadasaheb phalke biopic shares Update Actor Also Revealed His Plan Upcoming Movie

दादासाहेब फाल्के की बायोपिक क्यों रुकी? आमिर खान ने खुद बताई वजह, राजकुमार हिरानी पर टिकीं नजरें

Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Aamir Khan On Dadasaheb Phalke Biopic: अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में अमर उजाला के साथ खास बातचीत में दादासाहेब फाल्के की बायोपिक को लेकर बात की। इसके अलावा उन्होंने अपनी आगामी फिल्म को लेकर भी अपडेट साझा किया है।

aamir khan Talks About dadasaheb phalke biopic shares Update Actor Also Revealed His Plan Upcoming Movie
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

करीब एक साल पहले आमिर खान और राजकुमार हिरानी  ने भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के पर बायोपिक बनाने का एलान किया था। इस घोषणा के बाद फिल्म को लेकर काफी उत्साह था, लेकिन अब इस प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Trending Videos

aamir khan Talks About dadasaheb phalke biopic shares Update Actor Also Revealed His Plan Upcoming Movie
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

‘स्क्रिप्ट से खुश नहीं, इसलिए फिलहाल रोक दी फिल्म’
अमर उजाला से बातचीत में आमिर खान बताते हैं, 'दादासाहेब फाल्के की कहानी बहुत ही इंस्पिरेशनल है, जिस पर राजू काम कर रहे थे। उन्होंने इसके तीन ड्राफ्ट बनाए, लेकिन अभी तक वो स्क्रिप्ट से पूरी तरह खुश नहीं हैं। इसलिए उन्होंने इस फिल्म को फिलहाल बैक बर्नर पर रख दिया है। हो सकता है कि आगे चलकर वो इस पर दोबारा काम करें। फिलहाल इस वक्त राजू '3 इडियट्स 2' पर काम कर रहे हैं। मैंने उसकी कहानी सुनी है, बहुत अच्छी बनी है और अभी उस पर आगे काम चल रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

aamir khan Talks About dadasaheb phalke biopic shares Update Actor Also Revealed His Plan Upcoming Movie
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

‘10 साल बाद लौटेंगे '3 इडियट्स' के किरदार’
वह बताते हैं, 'ये बहुत ही अनोखी कहानी है। इसमें '3 इडियट्स' के किरदारों की कहानी दिखाई जाएगी, लेकिन करीब दस साल बाद की। यह एक बहुत खूबसूरत कहानी है, जिसे अभिजात और राजू ने बहुत अच्छे से लिखा और सोचा है।' आमिर मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'तो एक बार फिर मुझे फुनसुख वांगडू के उस किरदार में उतरना पड़ेगा।'

‘सितंबर या अक्टूबर से शुरू हो सकती है मेरी अगली फिल्म’
अपने आगे के प्लान को लेकर आमिर कहते हैं, 'मैं पिछले आठ महीनों से कई स्क्रिप्ट्स सुन रहा हूं। 'एक दिन' के रिलीज होने के बाद मैं अपने करियर पर थोड़ा फोकस करूंगा। कई कहानियां हैं जो मुझे पसंद आई हैं।' वह आगे कहते हैं, 'अभी मैंने तय नहीं किया है कि कौन सी फिल्म करूंगा, लेकिन अगले एक-दो हफ्तों में, ज्यादा से ज्यादा एक महीने में फैसला ले लूंगा। मेरा अनुमान है कि इस साल के सितंबर या अक्टूबर से शूटिंग शुरू हो जाएगी।'

पूरा इंटरव्यू यहां क्लिक करके देंखें...


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed