फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Announces 3 Idiots Sequel Again Play Role of Phunsukh Wangdu

Exclusive: फिर फुंसुक वांगडू बनेंगे आमिर? ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर चल रहा काम, बोले- ‘बहुत अच्छी कहानी लिखी…’

Tue, 28 Apr 2026 11:56 AM IST
Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:56 AM IST
सार

Aamir Khan Announces 3 Idiots Sequel: फिल्म ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल बनने वाला है। अमर उजाला के साथ यह खास जानकारी आमिर खान ने साझा की है। जानिए, फिल्म को लेकर उन्होंने और क्या डिटेल शेयर की हैं। 

विज्ञापन
Aamir Khan Announces 3 Idiots Sequel Again Play Role of Phunsukh Wangdu
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल्द ही आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ रिलीज होने वाली है। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन ही प्रोड्यूस रहा है। हाल ही में आमिर खान ने अमर उजाला डिजिटल से फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म ‘3 इडियट्स’ को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है। 

विज्ञापन


फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर चल रहा है काम 
आमिर खान से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि वह दादा साहेब फाल्के पर फिल्म कर रहे हैं, यह फिल्म कहां पर पहुंची है। इसी सवाल के जवाब में वह अपनी फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल का जिक्र करते हैं। आमिर खान कहते हैं, ‘दादासाहेब फाल्के की कहानी बहुत ही इंस्पिरेशनल है। इस पर राजकुमार हिरानी  काम कर रहे थे। राजू ने फिल्म के 3 ड्राफ्ट बनाए, लेकिन अभी तक वो उस स्क्रिप्ट से खुश नहीं हैं, तो उन्होंने उसे अभी कुछ वक्त के लिए होल्ड पर रख दिया है। शायद बाद में उस पर दोबारा काम करेंगे। लेकिन इस वक्त राजकुमार हिरानी ‘3 इडियट्स’ के दूसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं। इसकी कहानी मैंने सुनी है। यह बहुत अच्छी लिखी गई है। इस वक्त उसी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।' 

विज्ञापन

Aamir Khan Announces 3 Idiots Sequel Again Play Role of Phunsukh Wangdu
3 इडियट्स में आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

किरदारों को लेकर भी किया जिक्र
आमिर खान आगे कहते हैं, ‘हमारे किरदार आपने ‘3 इडियट्स’ में देखे थे। इस बार भी उनकी ही कहानी है लेकिन स्टोरीलाइन 10 साल बाद की है। राजकुमार हिरानी और अभिजात ने कहानी को बहुत अच्छे से कंसीव किया है। तो एक बार फिर मुझे फुंसुक वांगडू के अपने किरदार में उतरना पड़ेगा।’ 
फिल्म '3 इडियट्स' में आमिर खान ने फुंसुक वांगडू का रोल किया था, वहीं आर माधवन ने फरहान का किरदार निभाया था। इनके अलावा फिल्म में शरमन जोशी ने राजू का रोल किया। फिल्म में बोमन ईरानी, करीना कपूर, मोना सिंह, जावेद जाफरी जैसे कई कलाकार भी नजर आए।

Aamir Khan Announces 3 Idiots Sequel Again Play Role of Phunsukh Wangdu
आमिर खान प्रोड्यूस फिल्म 'एक दिन' में जुनैद और साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions

कब रिलीज होगी जुनैद खान की ‘एक दिन’? 
आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘एक दिन’ में जुनैद खान लीड रोल में हैं, इसमें उनके अपोजिट साई पल्लवी हैं। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है। 1 मई 2026 को यह सिनेमाघरों में रिलीज हाेगी। 

पूरा इंटरव्यू यहां क्लिक करके देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed