सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rajat Kishan In Controversy After Doing A Petrol Bomb Like Explosive Activity On The Road

Rajat Kishan: फिर विवादों में रजत किशन, रोड पर दिखाई पेट्रोल बम जैसी विस्फोटक एक्टिविटी; जांच में जुटी पुलिस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 28 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajat Kishan: कन्नड़ ‘बिग बॉस’ के पूर्व कंटेस्टेंट रजत किशन एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। एक वीडियो के चलते उनपर कई सवाल खड़े हो रहे हैं और इस मामले में पुलिस भी जांच कर रही है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

Rajat Kishan In Controversy After Doing A Petrol Bomb Like Explosive Activity On The Road
रजत किशन - फोटो : इंस्टाग्राम @bujjjjii
विज्ञापन

विस्तार

कन्नड़ ‘बिग बॉस’ के पूर्व कंटेस्टेंट और कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री के नामी चेहरे रजत किशन एक वीडियो के चलते फिर से विवादों में घिर गए है, जिसकी वजह से पुलिस उनके ऊपर जांच कर रही है। अगर उन पर लगे आरोप सही साबित होते हैं, तो रजत परेशानी में फंस सकते हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।

Trending Videos

क्या है पूरा मामला?
रजत किशन पर आरोप है कि उन्होंने एक रील शूट करने के दौरान पब्लिक रोड पर पेट्रोल बम जैसी विस्फोटक एक्टिविटी दिखाई। उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें रजत एक प्लास्टिक कवर में पेट्रोल डालते नजर आते हैं और फिर उसे जलाकर धमाका करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है, जिसके बाद लोगों ने पब्लिक सेफ्टी को लेकर चिंता जताई है। साथ ही बिना सुरक्षा के ऐसे खतरनाक कंटेंट बनाने के ट्रेंड पर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajath kishan G (@bujjjjii)

पुलिस का क्या कहना है?
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम इस मामले को देख रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब और कहां शूट किया गया।

यह पहली बार नहीं है जब रजत विवादों में आए हों। इससे पहले भी उनके खिलाफ हथियारों के साथ रील बनाने और पब्लिक प्लेस में डर का माहौल पैदा करने जैसे आरोप लग चुके हैं, जिन पर पुलिस का ध्यान गया था। अब देखना होगा इस मामले में आगे क्या कुछ सामने आता है। 

रजत किशन के बारे में 
बात करें रजत किशन की, तो वह कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। रियलिटी शोज में उनकी दमदार मौजूदगी और अलग पर्सनैलिटी की वजह से उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed