सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor and reality show star Shiyas Kareem booked for cheating outraging modesty of woman

अभिनेता शियास करीम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज; महिला बिजनेस पार्टनर ने दर्ज कराई थी शिकायत; लगाए ये आरोप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 28 Apr 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Shiyas Kareem Booked For Cheating: अभिनेता शियास करीम पर ठगी का केस दर्ज हुआ है। शियास के खिलाफ एक महिला के साथ कथित तौर पर धोखाधेड़ी करने और उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

Actor and reality show star Shiyas Kareem booked for cheating outraging modesty of woman
शियास करीम - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता और रियलिटी शो स्टार शियास करीम के खिलाफ एक महिला के साथ कथित धोखाधड़ी, उसकी मर्यादा भंग करने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक्टर की महिला बिजनेस पार्टनर ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

Trending Videos

पैसे मांगने पर शियास करीम ने दी धमकी
शिकायत के अनुसार, करीम ने कथित तौर पर एक नए बिजनेस वेंचर में पार्टनरशिप का वादा करके महिला से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि पैसे मिलने के बाद उसने समझौते का पालन नहीं किया। शिकायत में कहा गया है कि जब महिला ने उससे पैसे वापस मांगे, तो करीम ने कथित तौर पर उसे धमकी दी।

Taylor Swift Vienna Concert: टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट में होने वाला था हमला! गिरफ्तार हुए शख्स की हुई पेशी

सोशल मीडिया से संपर्क में आए
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिकायतकर्ता विदेश में थीं और कुछ समय पहले सोशल मीडिया के जरिए आरोपी के संपर्क में आईं। बाद में दोनों ने मिलकर एक बिजनेस पार्टनरशिप कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'इस मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और जल्द ही उससे पूछताछ की जाएगी'। शिकायत के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है, जो धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करने से संबंधित है। पुलिस ने बताया कि BNS की धारा 79 (किसी महिला की लज्जा भंग करना) और धारा 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed