फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Deepika Padukones Scenes In Raaka Will Be Shot With Body Double Due To Her Pregnancy

दीपिका पादुकोण की ‘राका’ में बड़ा अपडेट, प्रेग्नेंसी के बावजूद जारी रखेंगी शूटिंग! ऐसे शूट होंगे एक्शन सीन

Tue, 28 Apr 2026 08:46 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 28 Apr 2026 08:46 PM IST
सार

Raaka Movie: फिल्म ‘राका’ पहले से ही चर्चा में है। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, जिसके बाद सवाल उठ रहे थे कि ‘क्या वे अब फिल्म को जारी रखेंगी।’ इस मामले पर बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन
Deepika Padukones Scenes In Raaka Will Be Shot With Body Double Due To Her Pregnancy
राका में दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एटली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘राका’ दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन की वजह से पहले से ही चर्चाओं में है। हाल ही में इसका पोस्टर भी शेयर किया गया था, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। इस बीच दीपिका की दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद उनके किरदार को लेकर कई सवाल सामने आ रहे थे, जिनके कुछ जवाब सामने आए हैं। 

विज्ञापन

ऐसे शूट होंगे एक्शन सीन
दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘राका’ को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद भी फिल्म में अपने अहम किरदार को निभा रही हैं और उनके रोल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन

फिल्म की टीम ने पहले ही बताया था कि दीपिका प्रेग्नेंसी के दौरान भी शूटिंग जारी रखेंगी, और कुछ एक्शन सीन बॉडी डबल की मदद से पूरे किए जाएंगे। अब ताजा अपडेट के अनुसार, फिल्म में उनका किरदार पहले जैसा ही रहेगा और कहानी में उनका इमोशनल ट्रैक भी वैसा ही रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Deepika Padukones Scenes In Raaka Will Be Shot With Body Double Due To Her Pregnancy
राका फिल्म दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

रोल में नहीं होगा कोई बदलाव
प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दीपिका फिल्म में कहानी का बहुत अहम हिस्सा हैं और उनके सीन में कोई कटौती नहीं की गई है। बताया गया है कि एक्शन वाले कुछ हिस्से अब बॉडी डबल से शूट होंगे, जबकि वह खुद इमोशनल और ड्रामेटिक सीन शूट करती रहेंगी।

सूत्र ने कहा, ‘दीपिका की फिल्म में शानदार एंट्री है और अल्लू अर्जुन के साथ उनका एक बड़ा एक्शन मोमेंट भी है। ये सभी सीन अब बॉडी डबल से किए जाएंगे, लेकिन उनके ड्रामेटिक सीन वैसे ही रहेंगे। उनका रोल बिल्कुल वैसा ही है, कोई बदलाव नहीं किया गया है। वह फिल्म की एक मुख्य किरदार हैं और प्रेग्नेंसी के कारण कुछ भी हटाया नहीं गया है।’

पहले भी एक सूत्र ने बताया था कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी दीपिका फिल्म के इंटेंस एक्शन सीन शूट कर रही थीं और वह पूरे प्रोजेक्ट के दौरान शूटिंग जारी रखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed