West Bengal Assembly Election: मिथुन चक्रवर्ती ने किया मतदान, बोले- ‘बहुत अधिक लोग वोट डालने आए हैं’
West Bengal Assembly Election 2026: बुधवार को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुके हैं। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी वोट डालने सुबह-सुबह मतदान केंद्र पर नजर आए। कई और बंगाली सिनेमा से जुड़े सेलेब्स मतदान करने पहुंचेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में आज लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए आम लोगों से लेकर सिनेमा से जुड़े कलाकार भी मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती भी वोट देने के लिए मतदान केंद्र पर नजर आए। साथ ही उन्होंने मतदान केंद्र पर लोगों की बड़ी संख्या पर खुशी जाहिर की है।
मिथुन चक्रवर्ती ने जनता के उत्साह को सराहा
मिथुन चक्रवर्ती आम लोगों की तरह लाइन में खड़े रहे। इसके बाद अपना वोट डाला। बाद में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘बहुत लोग वोट डालने आए हैं। यह बहुत अच्छा है।’
#WATCH | BJP leader and Actor Mithun Chakraborty casts his vote at booth 248 in Kashipur-Belgachhia assembly constituency, in the final phase of West Bengal elections pic.twitter.com/IPlXx9bHU5
— ANI (@ANI) April 29, 2026
#WestBengalLegislativeAssemblyelection2026 | BJP leader and Actor Mithun Chakraborty says, "Many people have come to vote this time. pic.twitter.com/JQ3Wpj4Z5c
— ANI (@ANI) April 29, 2026
कई बंगाली सेलेब्स चुनाव मैदान में भी उतरे
बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। कई बंगाली सिनेमा से जुड़े कलाकार चुनाव मैदान भी खड़े हैं। इस लिस्ट में चर्चित पौराणिक धारावाहिक 'महाभारत' में द्रौपदी का रोल निभाकर लोकप्रियता बटोरने वाली अभिनेत्री रूपा गांगुली शामिल हैं। वह बंगाल विधानसभा चुनाव में खड़ी हैं। वे सोनारपुर दक्षिण सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं।
उनके अलावा चर्चित बंगाली अभिनेत्री सांयतिका बनर्जी टीएमसी (TMC) के टिकट से पश्चिम बंगाल के बारानगर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरी हैं। वह साल 2024 के उपचुनाव में इसी सीट से जीतकर विधायक बनी थीं।
रुद्रनील घोष भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार हैं। रुद्रनील हावड़ा जिले की शिबपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं।
ये सेलेब्स भी चुनाव में खड़े हैं
एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राज चक्रवर्ती भी बंगाल की राजनीति में सक्रिय हैं। वह ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार हैं। वे बैरकपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं अभिनेत्री जून मालिया टीएमसी के टिकट पर एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरीं। मालिया ने साल 2021 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से जीत दर्ज की थी। बता दें कि इस सीट पर पहले चरण में चुनाव हो चुका है।
हिरण्मय चट्टोपाध्याय, बंगाली अभिनेत्री पापिया अधिकारी और बंगाली अभिनेता सोहम चक्रवर्ती भी चुनावी रण में खड़े हैं। इन सभी के भाग्य का फैसला 04 मई 2026 को होगा, जब चुनाव परिणाम सामने आएंगे।

कमेंट
कमेंट X