सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Irrfan Khan wife sutapa sikdar sad on his death anniversary write my farewell too

'मेरी भी विदाई लिख दे', इरफान खान की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं पत्नी सुतापा; शेयर की भावुक पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 29 Apr 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Irrfan Khan: सुतापा सिकदर ने इरफान खान की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया है। इस मौके पर उन्होंने बहुत भावुक पोस्ट शेयर की है। जानिए इसमें क्या खास है?

Irrfan Khan wife sutapa sikdar sad on his death anniversary write my farewell too
सुतापा सिकदर, इरफान खान - फोटो : फेसबुक@Sutapa.Sikdar
विज्ञापन

विस्तार

दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर अक्सर अपने पति को याद करती रहती हैं। वह खास मौकों पर उनकी कमी को महसूस करती हैं। आज इरफान खान की छठी पुण्यतिथि है। इस मौके पर एक बार फिर सुतापा ने इरफान खान को याद किया है। उन्होंने उनकी याद में एक पोस्ट शेयर की है।

Trending Videos


सुतापा ने शेयर की पोस्ट
लेखक योगेश भारद्वाज ने इरफान खान को याद करते हुए एक पोस्ट लिखी है। इस पोस्ट को सुतापा सिकदर ने रीशेयर किया है। पोस्ट में लिखा है 'मैं भटका सा राही, मुझे वो दर दिखता था। मैंने जिधर देखना चाहा, वो उधर दिखता था। मुझे जलाकर सुखा दिया था तपिश ने मेरी। मुझे उसकी आंखों में समंदर दिखता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद से खुद की रिहाई मांगी
पोस्ट में आगे लिखा है 'जीवन की कला का बड़ा कलाकार था वो, दिल जीतने का हुनर जानता था, फनकार था वो। हमने घर छोड़ा कुछ पाने की बेचैनी में। उसके रास्तों में मुझे बस सबर दिखता था।
ऐ खुदा खुद से खुद की रिहाई लिख दे। जैसे उसकी लिखी मेरी भी विदाई लिख दे। कौन सी रिश्वत देता था वो तुझको। तू जब-जब उसका हुनर लिखता था।' 

KD: रिलीज के एक दिन पहले सेंसर बोर्ड से पास हुई 'केडी- द डेविल', मेकर्स को इसलिए हटाना पड़ा था ट्रेलर

Irrfan Khan wife sutapa sikdar sad on his death anniversary write my farewell too
सुतापा-इरफान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @babil.i.k
इरफान का करियर
आपको बता दें कि इरफान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने टीवी से अपना करियर शुरू किया था। वह सबसे पहले सीरियल 'श्रीकांत' में नजर आए थे। इसके बाद वह 'चाणक्य', 'चंद्रकांता' और 'जय हनुमान' में नजर आए।
इरफान खान ने बॉलीवुड में फिल्म 'सलाम बॉम्बे' से कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को 'हासिल', 'पान सिंह तोमर' और 'मकबूल' जैसी कई बेहतरीन फिल्में दीं।

कैसे हुआ इरफान का निधन?
साल 2018 में इरफान खान को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नाम के कैंसर का पता चला। 2 साल तक कैंसर से लड़ने के बाद 2020 में उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed