फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Aamir Khan Exclusive Interview Talk About Movie Ek Din Actors Junaid Khan And Sai Pallavi

Exclusive: ‘रिश्ते नहीं, किरदार देखता हूं’, बेटे जुनैद की कास्टिंग पर बोले आमिर; साई पल्लवी को लेकर कही ये बात

Tue, 28 Apr 2026 06:00 PM IST
Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:00 PM IST
सार

Aamir Khan Exclusive Interview: आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद खान की अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में जुनैद के अपोजिट साउथ की एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आएंगी। फिल्म और दोनों एक्टर्स के बारे में आमिर ने अगर उजाला से कई बातें साझा कीं।
 

विज्ञापन
Aamir Khan Exclusive Interview Talk About Movie Ek Din Actors Junaid Khan And Sai Pallavi
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म ‘एक दिन’ की सबसे खास बात इसकी कास्टिंग है। इसमें साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी के अपोजिट आमिर के बेटे जुनैद खान मुख्य किरदार में नजर आएंगे। आमिर का मानना है कि साई की सबसे बड़ी ताकत उनका साउथ एक्सेंट है, जिसे उन्होंने फिल्म में जानबूझकर बरकरार रखा। वहीं इस फिल्म में अपने बेटे जुनैद को ही उन्होंने क्यों कास्ट किया? इन सब सवालों के जवाब आमिर ने अमर उजाला से हुई इस खास बातचीत में दिए। पढ़ें प्रमुख अंश...

विज्ञापन

Aamir Khan Exclusive Interview Talk About Movie Ek Din Actors Junaid Khan And Sai Pallavi
फिल्म 'एक दिन' में साई पल्लवी और जुनैद खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@aamirkhanproductions

साई का एक्सेंट ही उसकी सबसे बड़ी ताकत
फिल्म की कास्टिंग को लेकर आमिर कहते हैं, 'जब हम कास्टिंग कर रहे थे तो सोचते थे कि लड़की में किस किस्म की क्वालिटी होनी चाहिए। फिर हमें इसके लिए साई परफेक्ट लगीं। वो देश की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। भले ही उन्होंने हिंदी फिल्म नहीं की पर उनकी हिंदी बहुत अच्छी है। वो हिंदी भी एक साउथ एक्सेंट में बोलती हैं जिससे अलग ही क्यूटनेस आ जाती है। हमने उनसे उनका साउथ एक्सेंट बरकरार रखने को कहा, उसे बदलने नहीं दिया।'

‘एक दिन’ में प्यार दिखाना सबसे मुश्किल काम था
फिल्म ‘एक दिन’ की कहानी को लेकर आमिर कहते हैं, 'फिल्म में साई का रोल बहुत इंपॉर्टेंट है। यह किरदार किसी भी एक्ट्रेस के लिए मुश्किल हो सकता था। इसमें हीरोइन को एक दिन में ही प्यार हो जाता है। यह बात हमें पर्दे पर विश्वसनीय तरीके से दिखानी थी जो काफी मुश्किल काम था। एक दिन में ही दो किरदारों की लाइप में आने वाले कई उतार-चढ़ाव हमें दिखाने थे। फिल्म में साई ने वाकई कमाल का काम किया है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

Aamir Khan Exclusive Interview Talk About Movie Ek Din Actors Junaid Khan And Sai Pallavi
आमिर खान और बेटा जुनैद खान - फोटो : सोशल मीडिया

रिश्तों की वजह से कास्टिंग नहीं होती
अपनी ही फिल्म में बेटे जुनैद की कास्टिंग करने पर भी आमिर ने बात की। उन्होंने कह, 'काम के दौरान मैं हमेशा एक प्रोड्यूसर की तरह सोचता हूं। मुझसे नहीं होता कि मैं अपने परिवार के लोगों को सिर्फ रिश्ते-नातों के चलते अपनी फिल्मों में भर लूं। यह कहानी सुनकर मुझे लगा कि जुनैद इसमें फिट होगा इसलिए मैंने उसे कास्ट कर लिया।'

विज्ञापन

Aamir Khan Exclusive Interview Talk About Movie Ek Din Actors Junaid Khan And Sai Pallavi
आमिर खान प्रोड्यूस फिल्म 'एक दिन' में साई पल्लवी और जुनैद खान - फोटो : सोशल मीडिया

जुनैद को किरदार में ढलना आता है 
आमिर आगे जुनैद की एक्टिंग को सराहते हुए कहते हैं, 'मैंने कई फिल्मों में नए कलाकारों को मौका दिया है। जब भी हम कास्टिंग करते हैं, तो यही देखते हैं कि कौन सा एक्टर किरदार में फिट बैठता है। जैसे ‘लापता लेडीज’ में भी हमने यही किया था। फिल्म ‘एक दिन’ में भी इसी तरह कास्टिंग की है। जहां तक जुनैद की बात है तो वो जिस किरदार को निभाते हैं, उसमें पूरी तरह ढल जाते हैं। जब मैंने ‘महाराज’ फिल्म देखी, तो मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैं जुनैद को देख रहा हूं, मुझे लगा मैं उनके किरदार करसनदास को देख रहा हूं। जुनैद पूरी तरह से किरदार में ढल जाते हैं।’  

Aamir Khan Exclusive Interview Talk About Movie Ek Din Actors Junaid Khan And Sai Pallavi
आमिर खान के बेटे जुनैद खान - फोटो : सोशल मीडिया
जुनैद ने अपना रास्ता खुद बनाया है 
आखिर में आमिर दोनों कलाकारों के बारे में कहते हैं, 'जुनैद ने पिता होने की वजह से मैंने इस फिल्म को प्रोड्यूस करने की हामी नहीं भरी थी। उन्होंने थिएटर सीखा है, ऑडिशन दिए हैं और अपना रास्ता खुद बनाया है। मैं भी कहानी के आधार पर ही फिल्म बनाता हूं। जब जुनैद और साई ने स्क्रिप्ट सुनी, दोनों को यह पसंद आई फिर ही दोनों इस फिल्म से जुड़े।'
आमिर ने आगे कहा, ‘जुनैद के बारे में मैं कम बोलूंगा, वो मेरा बेटा है। लेकिन साई ने बहुत ही कमाल का काम किया है। जुनैद ने भी जो कुछ किरदार के लिए जरूरी था, वह सब किया।' 

पूरा इंटरव्यू यहां क्लिक करके देखें....

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed