सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

औंधे मुंह गिरी सलमान की 'रेस 3' की कमाई, 200 करोड़ के लिए अभी बहुत दूर है 'दिल्ली'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 24 Jun 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
Race 3 box office collection day 9 starrer Salman Khan, bobby deol
रेस 3
ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म रेस-3 की रफ्तार अब धीमी पड़ती हुई दिखाई दे रही है। फिल्म ने पहले 3 दिन कर खूब रिकॉर्ड बनाए लेकिन चौथे दिन से ही फिल्म अपने असली रंग में आ गई और लगातार कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है।
Trending Videos
Race 3 box office collection day 9 starrer Salman Khan, bobby deol
रेस 3

फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा बेशक फिल्म की कहानी और एक्शन सीन को बेहतर दिखाने में असफल रहे, लेकिन सलमान के फैन्स ने फिल्म को फ्लॉप होने से बचा लिया लेकिन एक्टिंग और स्टोरी में कहीं भी ये फिल्म हिट की लिस्ट में नहीं आती है। फिलहाल रेस 3 के 9वें दिन का कलेक्शन आ गया है। रिपोर्ट की मानें तो 'रेस 3' फिल्म ने 9वें दिन करीब 4 करोड़ की कमाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Race 3 box office collection day 9 starrer Salman Khan, bobby deol
रेस 3
सलमान खान की फिल्म रेस 3 अब पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है। शुरुआती 4 दिनों के बाद अब फिल्म काफी धीमी कमाई कर रही है। फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए ऐसे कयास लगाए रहे हैं कि 'रेस 3' दूसरे हफ्ते के आखिर तक करीब 10 से 15 करोड़ का बिजनेस ही कर सकती है। अब तक की बात करें तो 'रेस 3' 153 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
Race 3 box office collection day 9 starrer Salman Khan, bobby deol
रेस 3
खैर सलमान खान की फिल्म रेस 3 साल 2018 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है। इस फिल्म ने पद्मावत और बागी को पीछे छोड़ते हुए पहले दिन करीब 29 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ट्रेड पंडितों की मानें तो भारत में फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 170 करोड़ तक जा सकता है। फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 200 करोड़ रुपए कमाने होंगे।
विज्ञापन
Race 3 box office collection day 9 starrer Salman Khan, bobby deol
रेस 3
आंकड़ों से अलग हटकर बात की जाए यह फिल्म समीक्षकों के अलावा सलमान खान के ज्यादातर फैंस को अपनी ओर खींचने में नाकामयाब रही। जिसकी वजह से इसके कलेक्शन पर कुछ असर जरूर पड़ा है। बता दें कि रेस 3 को क्रिटिक्स और फैन दोनों ने ही जमकर लताड़ा है। 'रेस 3' को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है। सलमान खान और रमेश तौरानी ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। सलमान खान के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम जैसे सितारे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed