फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shilpa Shetty share video on dance day caption grabbed users attention

Video: शिल्पा शेट्टी ने डांस डे पर शेयर किया अनोखा वीडियो, कैप्शन ने खींचा ध्यान; फैंस ने किए मजेदार कमेंट

Wed, 29 Apr 2026 02:08 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 29 Apr 2026 02:08 PM IST
सार

Shilpa Shetty Viral Video: डांस डे के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा है। यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Shilpa Shetty share video on dance day caption grabbed users attention
शिल्पा शेट्टी, वायरल वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty

विस्तार

शिल्पा शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म 'केडी- द डेविल' को लेकर चर्चा में हैं। रिलीज से एक दिन पहले इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से 'A' सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी मिल गई है। इससे पहले शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो का कैप्शन फैंस का ध्यान खींच रहा है। इस पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या है?
आज 29 अप्रैल को डांस डे के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने जो वीडियो शेयर किया है वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि वह डांस कर रही हैं। वीडियो में एक और क्लिप है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला डांस कर रही है। वीडियो के कैप्शन में शिल्पा शेट्टी ने उन लोगों को जवाब दिया है, जो लोग उनकी बढ़ती उम्र को लेकर टिप्पणी करते हैं। उन्होंने लिखा 'उम्र बढ़ रही है, कब तक ऐसे मटकती रहेगी।' इसके जवाब में उन्होंने लिखा 'मटकूंगी जब तक मन करेगा, तब तक मटकती रहूंगी।'

वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा 'मटकने की कोई अंतिम तारीख नहीं होती। हर दिन को ऐसे जियो जैसे ये डांस दिवस हो। खुशी से आगे बढ़ो और नाचते-गाते जिंदगी जियो।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो पर यूजर्स ने किए कमेंट 
वीडियो पर शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी, सोनम बाजवा और भूमि पेडनेकर ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा है 'यह बहुत क्यूट है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'यह बहुत अच्छा है, इसे जारी रखें।' एक और यूजर ने लिखा है 'ये है असली खिलाड़ी।' एक और यूजर ने लिखा 'उम्र बढ़ कहां रही है, आपकी तो रुकी हुई है।'




KD: रिलीज के एक दिन पहले सेंसर बोर्ड से पास हुई 'केडी- द डेविल', मेकर्स को इसलिए हटाना पड़ा था ट्रेलर

विज्ञापन

Shilpa Shetty share video on dance day caption grabbed users attention
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट
शिल्पा शेट्टी को आखिरी बार फिल्म 'सुखी' (2023) में देखा गया था। वह जल्द ही पैन इंडिया फिल्म 'केडी: द डेविल' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ ध्रुव सरजा, संजय दत्त, नोरा फतेही और रेश्मा नानाइया हैं। यह 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed