{"_id":"650c21b1fe238b47a206ce09","slug":"ajay-devgn-rohit-shetty-cop-universe-film-singham-again-written-by-6-writers-as-per-reports-2023-09-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singham Again: छह लेखकों ने मिलकर लिखी 'सिंघम अगेन', फिल्म की कहानी तैयार करने में लगे 18 महीने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Singham Again: छह लेखकों ने मिलकर लिखी 'सिंघम अगेन', फिल्म की कहानी तैयार करने में लगे 18 महीने
सिंघम अगेन का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्मों ने अब तक दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है, यही वजह है कि इस फिल्म को लेकर जनता में काफी उत्सुकता नजर आ रही है। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के निर्देशक ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अगले साल की दूसरी छमाही में इसके रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस फिल्म से पहले रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह के साथ सर्कस बनाई थी, जो पर्दे पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। अब बताया जा रहा है कि अपनी आगामी फिल्म के लिए निर्देशक काफी सावधानी बरत रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रोहित शेट्टी का पूरा जोर फिल्म की मजबूत लेखनी पर है।
3 of 5
रेहित शेट्टी और सिंघम अगेन
- फोटो : सोशल मीडिया
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक निर्देशक ने अपनी आगामी फिल्म के लिए छह लेखकों की एक टीम को काम पर रखा है। नए लेखकों को शामिल करने का कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि सिंघम अगेन की कहानी काफी मनोरंजक हो। कॉप यूनिवर्स की अगली किस्त के लेखक शांतनु श्रीवास्तव ('बधाई हो', 'नाइट मैनेजर'), क्षितिज पटवर्धन ('माउली', 'फास्टर फेन'), यूनुस सजावल (सभी रोहित शेट्टी की फिल्में), मिलाप जावेरी ('कांटे', 'शूटआउट एट वडाला'), अभिजीत खुमान ('असुर'), संदीप और अनुषा ('द इंडियन पुलिस फोर्स') हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सही कहानी तैयार करने में उन्हें 18 महीने लग गए। 'सिंघम 3' को रोहित शेट्टी के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म के लिए उनके पुलिस यूनिवर्स के सभी नायकों को मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। सिंघम अगेन में अजय देवगन सहित कई बड़े कलाकार शामिल होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।