फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रुस्तम' की वर्दी नीलाम करने के चक्कर में फंसी अक्षय संग पत्नी ट्विंकल, दिया करार जवाब

Thu, 10 May 2018 12:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 10 May 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar and twinkle khanna gets legal notice on rustam uniform auction
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' यानी अक्षय कुमार और उनकी पत्नी टि्वंकल खन्ना फिल्म 'रुस्तम' में नौसेना अधिकारी के रूप में पहनी वर्दी की नीलामी को लेकर कानूनी शिकंजे में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। 


 
akshay kumar and twinkle khanna gets legal notice on rustam uniform auction
akshay kumar
वर्दी को नीलामी के मामले में वकील स्मिता दीक्षित ने अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को कानूनी नोटिस भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि 'इन लोगों ने सशस्त्र बलों के कर्मियों व शहीद सैनिकों की विधाओं के भावनाओं से खेला है।'
 



 
akshay kumar and twinkle khanna gets legal notice on rustam uniform auction
akshay kumar
बता दें कि यह नोटिस नीलामी करने वाली संस्था साल्टस्काउट को भी भेजा गया है, जिसने नौसेना अधिकारी की वर्दी की ऑनलाइन बोली लगाई है। वर्दी के लिए बुधवार दोपहर सबसे ज्यादा बोली 2,35,000 रुपये लगाई गई है। इसमें कमीज, पतलून व टोपी शामिल है। यह नीलामी 26 मई की रात बंद होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar and twinkle khanna gets legal notice on rustam uniform auction
akshay kumar and twinkle khanna
वहीं, अक्षय व ट्विंकल ने अपनी सफाई में कहा है कि वह इस नीलामी से मिलने वाले पैसे को सामाजिक कार्य में इस्तेमाल करेंगे जबकि इसका 90 फीसद इस्तेमाल एनजीओ जेनिस ट्रस्ट को दिया जाएगा। बता दें कि जेनिस ट्रस्ट महाराष्ट्र के पंचगनी में जानवरों के बचाव व इलाज का कार्य करता है।

 
विज्ञापन
akshay kumar and twinkle khanna gets legal notice on rustam uniform auction
Smita Dikshit
इस कानूनी नोटिस में अक्षय और टि्वंकल से नीलामी रद्द करने के लिए कहा गया है और चेतावनी दी गई है कि ऐसा नहीं करने पर भारतीय दंड संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed