फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान खतरे में डाल अक्षय से मिलने पहुंचा यह फैन, अक्षय बोले- 'दोबारा ऐसा मत करना'

Sat, 21 Jan 2017 11:12 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Jan 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar met his fan shiva gurjar
अक्ष्‍ाय कुमार

वैसे तो दुनिया भर में अक्षय कुमार के फैंस हैं। लेकिन अक्षय के एक फैन की दीवानगी इस हद तक पहुंच गई कि अक्षय कुमार को उससे मिलने के लिए मजबूर होना पड़ा। अपने फैन की ये हालत देख अक्षय घबरा गए और उससे मिलने पहुंच गए। आइए जानते आखिर अक्षय के फैन ने ऐसा क्या किया...

अपनी जान खतरे में डाल अक्षय से मिलने पहुंचा यह फैन, अक्षय बोले- 'दोबारा ऐसा मत करना'

akshay kumar met his fan shiva gurjar
अक्ष्‍ाय कुमार

दरअसल, अक्षय कुमार का शिवा गुर्जर नाम का एक फैन उनसे मिलने के लिए हरिद्वार से साइकिल चलाकर मुंबई पहुंच गया। उसने करीब 1600 किमी साइकिल चलाई। जब अक्षय कुमार तक ये बात पहुंची तो उसका जुनून देखकर अक्षय भी डर गए। साथ ही उससे मिलने के लिए पहुंचे।

अपनी जान खतरे में डाल अक्षय से मिलने पहुंचा यह फैन, अक्षय बोले- 'दोबारा ऐसा मत करना'

akshay kumar met his fan shiva gurjar
अक्ष्‍ाय कुमार

‌खिलाड़ी कुमार ने अपने इस फैन का दिल नहीं तोड़ा। वो उससे मिले और उसके साथ फोटो भी खिंचवाई। शिवा हरिद्वार से अक्षय कुमार के लिए गंगाजल भी लेकर गया था जिसे उसने अपने हीरो को दिया। अक्षय ने शिवा को समझाया कि वो दोबारा ऐसा बिलकुल ना करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी जान खतरे में डाल अक्षय से मिलने पहुंचा यह फैन, अक्षय बोले- 'दोबारा ऐसा मत करना'

akshay kumar met his fan shiva gurjar
अक्ष्‍ाय कुमार

अक्षय ने बाद में शिवा के साथ की यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही अक्षय ने शिवा से और अपने दूसरे फैन्स से विनती की है कि कोई दोबारा ऐसा खतरा ना ले। अक्षय ने यह फोटो शेयर करने के साथ ही लिखा है, ‘यह व्‍यक्ति मुझसे मिलने हरिद्वार से साइकिल पर आया है, लेकिन यह सही नहीं है।'

विज्ञापन

अपनी जान खतरे में डाल अक्षय से मिलने पहुंचा यह फैन, अक्षय बोले- 'दोबारा ऐसा मत करना'

akshay kumar met his fan shiva gurjar
अक्ष्‍ाय कुमार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवा यूपी के औरंगाबाद का रहने वाला है और बचपन से ही अक्षय कुमार का बहुत बड़ा फैन है। शिवा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मैं अक्षय जी को भगवान की तरह पूजता हूं। बचपन से ही उनकी फिल्‍में पसंद हैं। हर फिल्‍म सिनेमा हॉल में जाकर देखता हूं। अक्षय ही मेरे भगवान और गुरु हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed