प्राइवेट बीच, यॉट पार्टी, बड़ा सा केक, पटाखे, और खूबसूरत साइनेज के साथ अमिताभ बच्चन ने मालदीव में पूरे परिवार के साथ 75वां जन्मदिन मनाया।
प्राइवेट बीच पर इस तरह अमिताभ बच्चन ने मनाया जन्मदिन, देखें तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन अपनी जिंदगी के इस पड़ाव को बेहद निजी तरीके से सेलिब्रेट करना चाहते थे। उनकी इस ख्वाहिश का ख्याल रखते हुए बच्चन परिवार ने विदेश में जाकर जन्मदिन मनाया। यही वजह है कि इस जश्न की तस्वीरों को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा। हालांकि फैन्स का ख्याल करते हुए अमिषेक बच्चन ने यह फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
पढ़ें: Rolls Royce से Bentley तक, इन लग्जरी कारों के मालिक हैं अमिताभ बच्चन
पिछले साल जिस जगह और जिस तरह अभिषेक बच्चन का बर्थ डे सेलिब्रेट किया गया, ठीक उसी तरह अमिताभ का भी ये जन्मदिन मनाया गया। इसका एक सबूत यह साइनेज भी है।
मंगलवार को पूरा बच्चन परिवार मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था जहां से वे फैमिली ट्रिप पर रवाना हुए। बेटी श्वेता नंदा और उनके दोनों बच्चे भी इस वेकेशन में शामिल हुए।
परिवार के करीबी शख्स ने 'मिड डे' को बताया कि 'सदी के महानायक' अमिताभ बच्चन के इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए बेटी श्वेता और बहू ऐश्वर्या कई दिनों से प्लानिंग कर रही थीं और अभिषेक बच्चन ने इस काम में उनकी मदद की।
T 2576 -उन सब को जिन्होंने मुझे जन्मदिवस की बधाई दी है नमस्कार और अपना आभार प्रकट करता हूँ ।। इस स्नेह और प्यार का मैं ऋणी हूँ ।। 🙏🙏 pic.twitter.com/YuryDepLKH
अमिताभ बच्चन ने भी जन्मदिन की बधाइयों के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया है।