फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

41 साल पहले इस फिल्म के बाद अमिताभ बन बैठे थे बॉलीवुड के 'डॉन', कई एक्टर्स के ठुकराने पर मिला था रोल

Sun, 12 May 2019 12:08 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 12 May 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan don film completed 41 years
amitabh bachchan - फोटो : file photo

अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म डॉन को आज 41 साल पूरे हो चुके हैं। 12 मई 1978 को रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन डबल रोल में दिखे थे। उनके करियर की ये फिल्म मील का पत्थर साबित हुई। आज भी फिल्म के डायलॉग लोगों की जुबान पर सुनने को मिल जाते हैं। आगे की स्लाइड में देखिए फिल्म से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

amitabh bachchan don film completed 41 years
amitabh bachchan - फोटो : social media

अमिताभ उस वक्त तक एंग्री यंग मैन का तमगा पा चुके थे। इस फिल्म ने उनकी इस इमेज पर मुहर लगाई। फिल्म को चंद्रा बरोत ने डायरेक्ट किया जबकि इसे नरीमन ईरानी ने प्रोड्यूस किया था। डॉन की कहानी सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखी थी। वहीं कल्याणजी-आनंदजी ने फिल्म का संगीत दिया था जबकि इसके गीत अंजान और इंदीवर ने लिखे।

amitabh bachchan don film completed 41 years
amitabh bachchan - फोटो : file photo

अमिताभ बच्चन ने फिल्म में अंडरवर्ल्ड बॉस 'डॉन' और उसके हमशक्ल 'विजय' की दोहरी भूमिका निभाई थी। मुंबई पुलिस के डीसीपी डी'सिल्वा विजय से डॉन का रूप लेने को कहते हैं, जिससे वो पुलिस के मुखबिर के रूप में काम कर सकें, साथ ही डॉन के आपराधिक नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में पुलिस की मदद कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan don film completed 41 years
amitabh bachchan - फोटो : file photo

फिल्म के डायलॉग, एक्शन सीन और गाने की वजह से यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई। भले ही इस फिल्म ने उस वक्त कई रिकॉर्ड तोड़े हों लेकिन जब इसकी कहानी उस वक्त के कई सुपरस्टार्स को सुनाई गई तो उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया था। फिल्म के डायरेक्टर चंद्रा बरोत ने बताया कि डॉन की कहानी धर्मेंद्र, जीतेंद्र और देव आनंद को सुनाया गया लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

विज्ञापन
amitabh bachchan don film completed 41 years
amitabh bachchan - फोटो : social media

फिल्म का एक गाना खईके पान बनारस वाला काफी मशहूर हुआ था। इस गाने के लिए अमिताभ बच्चन को 30-40 पान खाने पड़े थे। गाने में अमिताभ कई जगह लंगड़ाते हुए नजर आए हैं दरअसल उन्हें सच में चोट लगी थी। डॉन के वक्त ही अमिताभ लावारिस फिल्म की शूटिंग मेें भी व्यस्त थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed